PM Modi Gift: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया संगम का जल और बिहार का सुपरफूड मखाना

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखुल से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने संगम का जल और बिहार का मखाना भेंट किया. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की. मंगलवार सुबह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टेट हाउस’ में गोखुल से मुलाकात की.

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष सम्मान के रूप में राष्ट्रपति गोखुल और प्रथम महिला वृंदा गोखुल को ‘ओसीआई कार्ड’ सौंपे. उन्होंने महाकुंभ से पीतल और तांबे के बर्तन में संगम का पवित्र जल भी राष्ट्रपति गोखुल को उपहार स्वरूप भेंट किया. मोदी ने गोखुल को बिहार का सुपरफूड मखाना भी भेंट किया. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोखुल की धर्मपत्नी को सादेली शिल्पकला युक्त बक्से में बनारसी रेशमी साड़ी भेंट की. वाराणसी से आने वाली बनारसी साड़ी एक सांस्कृतिक विरासत है जो अपने बेहतरीन रेशम, खूबसूरत जरी और कसीदाकारी’ के काम के लिए जानी जाती है, जबकि गुजरात की सादेली शिल्प कला में सागौन की उम्दा लकड़ी पर पच्चीकारी की जाती है.

https://twitter.com/ANI/status/1899440299077927289

पीएम मोदी ने बताया मॉरीशस के राष्ट्रपति के साथ हुई शानदार बैठक

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम श्री धरमबीर गोखुल के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. वह भारत और भारतीय संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने को लेकर मैंने आभार व्यक्त किया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने के तौर-तरीकों पर चर्चा की.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >