PM Modi Ghana Visit : कितने भारतीय रहते हैं घाना में? पीएम मोदी का किया गया जोरदार स्वागत

PM Modi Ghana Visit : घाना में पीएम मोदी का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में हम “Security through solidarity” के सिद्धांत पर काम करेंगे. उन्होंने घाना के साथ सशस्त्र बलों की ट्रेनिंग, समुद्री सुरक्षा, डिफेंस सप्लाई और साइबर सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने का ऐलान किया.

PM Modi Ghana Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन की यात्रा पर घाना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. मोदी की यह घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. अकरा एयरपोर्ट पर उतरते ही उनका स्वागत किया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई. घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया. पीएम मोदी ने कहा कि घाना में जिस आत्मीयतासे स्वागत हुआ है उसके लिए मैं हार्दिक आभारी हूं.

सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है. उन्होंने राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और वहां की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान मैं 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रता से स्वीकार करता हूं. यह सम्मान भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों, हमारे युवाओं की आकांक्षाओं, उनके उज्ज्वल भविष्य और भारत की सांस्कृतिक विविधता व परंपराओं को समर्पित है.

घाना में कितने भरतीय रहते हैं?

घाना में करीब 15,000 भारतीय रहते हैं, जिनमें से लगभग 3,000 ने घाना की नागरिकता प्राप्त कर ली है. कुछ भारतीय परिवार पिछले 70 सालों से भी अधिक समय से वहां रह रहे हैं. इनमें अधिकांश गुजराती और सिंधी समुदाय से हैं. घाना की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भारतीयों की व्यापारिक गतिविधियों का अहम योगदान रहा है, जिसे वहां खूब सराहा जाता है. घाना में रहने वाले एनआरआई मुख्य रूप से भारतीय या विदेशी कंपनियों में कार्यरत हैं. ये लोग खासकर आईटी, मार्केटिंग, फाइनेंस और अकाउंट जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

भारत और घाना के रिश्ते कैसे हैं?

भारत और घाना के रिश्ते हमेशा से दोस्ताना और मजबूत रहे हैं. दोनों देशों के संबंध आपसी समझ और समान सोच पर आधारित हैं. भारत ने 1953 में अक्रा में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोला था, जो घाना की आजादी से पहले की बात है. 1957 में घाना की स्वतंत्रता के साथ ही दोनों देशों ने राजनयिक संबंध शुरू कर दिए.

घाना के बारे में जानें खास बातें

घाना की राजधानी क्या है?

घाना की राजधानी अक्रा है.

घाना का क्षेत्रफल कितना है?

क्षेत्रफल: 238,535 वर्ग कि.मी.

घाना की जनसंख्या कितनी है?

जनसंख्या: 32.1 मिलियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >