PM Modi France Visit Video : फ्रांस में जोरदार ठंड के बीच पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

PM Modi France Visit Video : फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. देखें यह वीडियो.

PM Modi France Visit Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता किए जाने से पहले डिनर का आयोजन किया गया. जब पीएम मोदी इस कार्यक्रम में पहुंचे तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई.’’ इस डिनर में प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की. वेंस भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं. मंगलवार सुबह पीएम मोदी ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सोमवार को पेरिस में हुए यादगार स्वागत के कुछ अंश…देखें वीडियो

तीन दिवसीय यात्रा पर फ्रांस पहुंचे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की.’’ प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे. यहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया.

पेरिस में यादगार स्वागत! बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘पेरिस में एक यादगार स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने अपना स्नेह दिखाया. हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं!’’ मोदी ने फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘मैं एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हूं, जो विश्व के नेताओं और ग्लोबल टेक्नॉलॉजी सीईओ का सम्मेलन है.’’ अधिकारियों के अनुसार, यह मोदी की फ्रांस की छठी यात्रा है. मोदी दो देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में फ्रांस से अमेरिका जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >