Video : ‘देश नहीं मिटने दूंगा…’, ब्राजील में यह गाना सुन पीएम मोदी बजाने लगे ताली

Video : प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे. उनका स्वागत “भारत माता की जय” के नारों से किया गया. एक वीडियो सामने आया है जो देशभक्ति से भरा हुआ है. पूरे दृश्य को देखकर पीएम मोदी भी खुद को ताली बजाने से नहीं रोक सके. देखें वीडियो.

PM Modi Brazil Visit Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के चौथे चरण में ब्राजील पहुंच चुके हैं. रियो डी जनेरियो में उनका जोरदार स्वागत हुआ. वे वहां चार दिन रहेंगे और 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम मोदी के स्वागत में प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक नृत्य और लोकगीत पेश किए जिसका वीडियो सामने आया है. खास डांस परफॉर्मेंस की थीम “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित थी. लोग देशभक्ति गीत “ये देश नहीं मिटने दूंगा” पर डांस करते दिखे. इस दौरान पूरा माहौल बेहद उत्साह और गर्व से भरा हुआ था, जिसे देखकर सभी भावुक हो उठे. गाना खत्म होते ही पीएम मोदी ताली बजाते नजर आए. देखें वीडियो.

पीएम मोदी ने ब्राजील पहुंचने के बाद क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैलेओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत के साथ ब्राजील पहुंचे. यह उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि वे रियो डी जिनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और फिर राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर ब्रासीलिया में राजकीय यात्रा पर जाएंगे. उन्होंने इस यात्रा के दौरान सकारात्मक बैठकों और उपयोगी संवाद की उम्मीद जताई है.

“भारत माता की जय” के नारों से मोदी का स्वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ब्रिक्स साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध! प्रधानमंत्री मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रियो डी जिनेरियो पहुंचे.’’ प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने “भारत माता की जय” के नारों से उनका स्वागत किया. मोदी ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की. उनके स्वागत के लिए संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >