PM Modi Mauritius Award: पीएम मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, पहले भारतीय बने

PM Modi Mauritius Award: प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे हैं. मंगलवार को उन्हें मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया.

PM Modi Mauritius Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं. यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ देने की घोषणा की. प्रधानमंत्री मोदी सम्मान के लिए मॉरीशस को धन्यवाद दिया. इस दौरान पीएम ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया.

भारतीय मूल के 7वीं पीढ़ी को ओसीआई कार्ड

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री और भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने भारतीय मूल के 7वीं पीढ़ी को भी ओसीआई कार्ड प्रदान करना संभव बनाया है.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

अपने साथ ‘फगुवा’ की खुशी लेकर आया : पीएम मोदी

भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं 10 साल पहले इसी दिन मॉरीशस आया था. यह होली के एक सप्ताह बाद था और मैं अपने साथ ‘फगुवा’ की खुशी लेकर आया हूं. इस बार मैं होली के रंगों को अपने साथ भारत लेकर जाऊंगा.”

भारत और मॉरीशस के संबंधों में मधुरता बढ़ी : पीएम मोदी

भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत और मॉरीशस के संबंधों में मधुरता बढ़ी है. मॉरीशस के नागरिकों को उनके राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मॉरीशस के पीएम ने अभी घोषणा की है कि वे मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करेंगे. मैं आपके निर्णय को विनम्रता के साथ स्वीकार करना चाहता हूं. यह भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >