उड़ते विमान के बीच यात्रियों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला बांग्लादेश एयरलाइन्स का है. फ्लाइट लंदन से बांग्लादेश जा रही थी. तभी दो पैसेंजर के बीच सीट को लेकर बहसबाजी होने लगी. जिसने कुछ ही पलों बाद जोरदार मारपीट का रूप ले लिया.
अपनी सीट से घबराकर उठ खड़े हुए बाकी यात्री
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों में मारपीट इतनी तेज होने लगी कि दोनों एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ने लगते हैं. यह नजारा किसी शांत जगह पर हो तो स्वाभाविक है कि बाकी लोग जो शांति से बैठे हैं वे दहशत में आ ही जाएंगे. मारपीट देखकर बच्चे और बुजुर्गों में डर का माहौल बन गया था. अपनी सीट से उठकर सभी देखने लगे, तो कुछ ने छुड़ाने का भी प्रयास किया.
केबिन क्रू मेंबर्स में हंगामा
आप वीडियो में देख सकते हैं कि मारपीट कर रहे लोगों को छुड़ाने के लिए बाकी यात्री जहां कोशिश कर रहे थे, वहीं फ्लाइट के केबिन क्रू मेंबर्स को भी बीच बचाव करने आना पड़ा. ढाका ट्रिब्यून के अनुसार जब मामले को लेकर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से सवाल किया गया तो जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वे जांच कराएंगे.
ये भी पढ़ें: Mausam Update : 18 सितंबर को दिल्ली-UP से राजस्थान तक मौसम बदलेगा, जानें अगले 3 दिन कहां होगी बारिश
