Pakistan Violence: पाकिस्तान में शिया और सुन्नी के बीच खूनी संघर्ष, अब तक 82 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Pakistan Violence: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान इस समय भीषण हिंसा की आग में जल रहा है. अब तक दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए हैं.

Pakistan Violence: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शिया और सुन्नी समुदाय के बीच खूनी संघर्ष जारी है. जिसमें अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी, पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई. बताया जा रहा है कि मृतकों में शिया समुदाय के अधिक लोग शामिल हैं.

क्यों हुई हिंसा?

पाकिस्तान में सुन्नी समुदाय के लोग अधिक रहते हैं और अफगानिस्तान सीमा से सटे कुर्रम जिले में शिया मुसलमानों की संख्या अधिक है. वैसे में दशकों से दोनों समुदायों के बीच संघर्ष जारी है. हिंसा होने के पीछे कारण है कि बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों पर गोलीबारी की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक शिया समुदाय से थे. इस घटना के बाद से ही वहां हिंसा भड़क उठी.

कबाइली समुदायों के लोग एक-दूसरे को निशाना बना रहे

स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कबाइली समुदायों के लोग एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं. हिंसा में घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया जिसके बाद विभिन्न गांवों से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं. हालात बिगड़ते देख जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद कर दिया गया. हालांकि रविवार को वहां से हिंसा की खबर नहीं है और किसी की मौत की भी खबर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >