40 जेएफ-17 लड़ाकू विमान और किलर ड्रोन… पाकिस्तान अब इस मुस्लिम देश के साथ कर रहा डीलिंग

पाकिस्तान दुनिया भर में चीन के साथ मिलकर बनाए गए जेएफ-17 लड़ाकू विमानों का सौदा कर रहा है. ताजा अपडेट इंडोनेशिया को लेकर सामने आई है, जिसके रक्षा मंत्री इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं.

पाकिस्तान अपने लड़ाकू विमान जेएफ-17 को लेकर दुनिया भर में सौदों का दावा कर रहा है. अजरबैजान, लीबिया, सूडान और सऊदी अरब के बाद अब खरीददारों की लिस्ट में इंडोनेशिया भी शामिल हो गया है. इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री स्याफ्री स्जामसोएद्दीन इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं. उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू के साथ मुलाकात की. इस्लामाबाद में दोनों के बीच हुई बैठक में चर्चाओं का केंद्र जेएफ-17 लड़ाकू विमानों और ड्रोन की संभावित बिक्री रहा. दावा किया जा रहा है कि जकार्ता अपनी पुरानी होती वायुसेना का आधुनिकीकरण करना चाहता है. वहीं पाकिस्तान अपने रक्षा निर्यात का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसने सोमवार को बैठक की जानकारी रखने वाले तीन सुरक्षा अधिकारियों से बात की. उन्होंने बताया कि मीटिंग में इंडोनेशिया को लड़ाकू विमान और ‘किलर ड्रोन’ बेचने से जुड़े संभावित सौदे पर चर्चा हुई. एक सूत्र के मुताबिक, बातचीत का मुख्य फोकस जेएफ-17 जेट्स की बिक्री पर था. जेएफ-17 एक मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे पाकिस्तान और चीन ने मिलकर विकसित किया है. 

इसके साथ ही निगरानी और लक्ष्य पर हमला करने में काबिल ड्रोन पर भी चर्चा हुई. एजेंसी को अन्य दो सूत्रों ने बताया कि बातचीत उन्नत चरण में है और इसमें 40 से अधिक जेएफ-17 विमानों की बिक्री शामिल हो सकती है. इनमें से एक सूत्र के अनुसार, इंडोनेशिया पाकिस्तानी शाहपर ड्रोन में भी रुचि दिखा रहा है. हालांकि डिलीवरी की समय-सीमा या प्रस्तावित सौदा कितने वर्षों में पूरा होगा, इस बारे में सूत्रों ने कोई जानकारी नहीं दी.

क्या-क्या बदलाव चाहता है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय और पाकिस्तान की सेना दोनों ने बैठक की पुष्टि की. सैन्य खरीद वार्ताओं की जानकारी रखने वाले एक अतिरिक्त सुरक्षा सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान, इंडोनेशिया को जेएफ-17 थंडर जेट, वायु रक्षा प्रणालियां, इंडोनेशियाई वायुसेना के जूनियर, मिड-लेवल और सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ इंजीनियरिंग स्टाफ के लिए प्रशिक्षण देने पर भी चर्चा कर रहा है. रिटायर्ड एयर मार्शल असीम सुलेमान ने न्यूज एजेंसी से कहा कि इंडोनेशिया के साथ सौदा पाइपलाइन में है. उन्होंने भी कहा कि सौदे में शामिल जेएफ-17 विमानों की संख्या लगभग 40 है.

इंडोनेशिया बदलना चाहता है वायुसेना के हथियार

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो पिछले महीने दो दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान आए थे. इस दौरान रक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत हुई थी. पिछले कुछ वर्षों में इंडोनेशिया ने अपनी वायुसेना को मजबूत करने और पुराने बेड़े को बदलने के लिए कई लड़ाकू विमानों के ऑर्डर दिए हैं. इनमें 2022 में 8.1 अरब डॉलर के 42 फ्रांसीसी राफेल जेट और पिछले साल तुर्किये से 48 KAAN फाइटर जेट शामिल हैं. जकार्ता ने चीन के जे-10 लड़ाकू विमानों की खरीद पर भी विचार किया है और अमेरिका से बने एफ-15EX जेट खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है.

पाकिस्तान रक्षा उद्योग निर्यातक बनना चाहता है

यह बातचीत ऐसे वक्त में हो रही है, जब पाकिस्तानी रक्षा उद्योग कई रक्षा खरीद वार्ताओं को आगे बढ़ा रहा है. इस बढ़ती दिलचस्पी के केंद्र में जेएफ-17 विमान रहे हैं, जो अज़रबैजान के साथ हुए एक सौदे और लीबिया की नेशनल आर्मी के साथ 4 अरब डॉलर के हथियार समझौते का भी हिस्सा हैं. पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ भी एक रक्षा समझौते की संभावना तलाश रहा है, जिसमें सुपर मुश्शक प्रशिक्षण विमान और जेएफ-17 शामिल हो सकते हैं, क्योंकि ढाका के साथ उसके संबंधों में सुधार हो रहा है. इस्लामाबाद सऊदी अरब के साथ एक रक्षा सौदे पर बातचीत कर रहा है, जिसकी कीमत 2 से 4 अरब डॉलर के बीच हो सकती है और जिसमें सऊदी ऋण को सैन्य आपूर्ति में बदलने का प्रावधान शामिल है.

ये भी पढ़ें:-

US का काम तमाम हो जाएगा… फंस जाएंगे ट्रिलियन डॉलर, ट्रंप को हुई चिंता; इस फैसले को लेकर मचाया हल्ला

ईरान विरोध पर न वकील और न दलील- सीधा फांसी, खामेनेई के खिलाफ आवाज उठाने वाले 26 वर्षीय एरफान को मौत की सजा

‘मोर्टिशिया एडम्स’, वो लड़की- जिसने खामनेई की फोटो से सिगरेट जलाई और मचा दी खलबली, पूरी क्रांति की सच्चाई खुद बताई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >