दिन में अदालत, रात में ‘चांदनी बार’, पाकिस्तान के रावलपिंडी कोर्ट परिसर में ‘मुजरा’ का वीडियो वायरल; FIR दर्ज

Pakistan Rawalpindi Court Dance Video: रावलपिंडी ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के अंदर डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लड़कियों के ऊपर पैसे भी उड़ाए जा रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Pakistan Rawalpindi Court Dance Video: पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रावलपिंडी के न्यायिक परिसर (ज्यूडिशियल कांप्लेक्स) के भीतर ‘मुजरा’ और अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीते शुक्रवार, 3 जून को वीडियो सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है. कहा जा रहा है इस कार्यक्रम के लिए लड़कियां बुलाई गई थीं और यह काम कथित तौर पर खुद वकीलों ने किया था.

वकीलों के चैंबर में हुआ डांस

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रावलपिंडी ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के बार रूम का बताया जा रहा है. यह कोर्ट का वह हिस्सा होता है, जो आमतौर पर वकीलों के उपयोग के लिए आरक्षित होता है. वीडियो में पुरुषों और महिलाओं को अदालत परिसर जैसी संवेदनशील और सम्मानित जगह पर अभद्र हरकतें और मुजरा करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो सामने आने के बाद कानूनी हलकों और आम जनता में भारी नाराजगी है.

चौकीदार की शिकायत पर FIR दर्ज

इस मामले में सेशंस कोर्ट के चौकीदार की शिकायत पर रावलपिंडी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अदालत परिसर की गरिमा को इस तरह की अनैतिक गतिविधियों से गंभीर ठेस पहुंचाई गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में दिखाई देने वाले पुरुष और महिलाएं अनुचित हरकतें करते नजर आ रहे हैं. उसने यह भी दावा किया कि वीडियो में मौजूद लोगों की पहचान स्पष्ट रूप से की जा सकती है.

अधिकारी के बेटे की शादी की खुशी में हुआ कार्यक्रम

घटना का वीडियो शेयर करने वाले, शब्बीर डार ने लिखा कि वायरल वीडियो में साफ तौर पर नाच-गाना, तेज संगीत और लोगों पर पैसे उड़ाते हुए दृश्य दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम एक न्यायिक अधिकारी के बेटे की शादी की खुशी में आयोजित किया गया था. दिलचस्प बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम से रावलपिंडी पुलिस पूरी तरह अनजान रही. वहीं, रावलपिंडी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने इस मामले को अदालत की गरिमा के खिलाफ और अनैतिक गतिविधि बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो में शामिल लोगों के चेहरे साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने वीडियो फुटेज को साक्ष्य के रूप में ले लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर इन लोगों को अदालत परिसर के भीतर एंट्री कैसे मिली और इस लापरवाही के पीछे कौन जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान में नरसंहार, भारत के खिलाफ ‘नफरत की फैक्ट्री’ चला रहा… भारत ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को लताड़ा 

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश की बल्ले-बल्ले, रूस देगा उसका साथ; AI, रोजगार और व्यपार से लेकर BRICS में एंट्री तक मिलेगा सहयोग 

पहले भी रावलपिंडी की कोर्ट परिसर में डांस हो चुका है

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि रावलपिंडी के न्यायिक परिसर में डांस हुआ है. इससे पहले पिछले साल एक ट्रांसजेंडर ने कोर्ट में ठुमका लगाया था. पारो जान नाम की डांसर ने कोर्ट रूम के अंदर डांस किया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. लेकिन कोई विशेष कार्रवाई तब भी नहीं हुई थी.

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

वहीं ‘मुजरा’ के नए मामले में पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांच जारी है और वीडियो में नजर आने वाले लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, सभी का चेहरा साफ नजर आ रहा है, ऐसे में पुलिस को ज्यादा समस्या नहीं होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >