Quetta Railway Station Blast: बलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरा रेलवे स्टेशन उड़ा डाला, अब तक 26 की मौत

Quetta Railway Station Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जोरदार बम विस्फोट हुआ. जिसमें अबतक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 62 लोग घायल हैं.

Quetta Railway Station Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर बम धमाका उस समय हुआ जब यात्री पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस के निर्धारित प्रस्थान से पहले प्लेटफॉर्म पर एकत्र हुए थे. क्वेटा डिवीजन के कमिश्नर हमजा शफकत ने इसे आत्मघाती हमला बताया. बम धमाके से पूरा का पूरा रेलवे स्टेशन उड़ गया. चारों तरफ चीख पुकार मची गई. विस्फोट से प्लेटफॉर्म की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई और धमाके की आवाज शहर के विभिन्न इलाकों में दूर-दूर तक सुनी गई.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के क्वेटा में हुए बम धमाके की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है. इससे पहले क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुहम्मद बलूच ने कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक संभावित आत्मघाती हमला था. उन्होंने बताया, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार बचाव एवं कानून प्रवर्तन टीम ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया तथा घायलों एवं मृतकों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है और घायलों के उपचार के लिए अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों को बुलाया गया है.

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए इसे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया एक भयावह कृत्य करार दिया तथा तत्काल जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि आतंकवादी आम नागरिकों, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं. बुगती ने कहा कि इन हमलों लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >