Pakistan Protests Video : दागे गए गोले तो भागी इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी, पढ़ें प्रदर्शन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Pakistan Protests Video : पाकिस्तान में प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की. आंसू गैस के गोले दागे गए तो इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी प्रदर्शन स्थल छोड़कर भाग गई.

Pakistan Protests Video: पाकिस्तान में प्रदर्शन हिंसक हो चुका है. इस्लामाबाद के रेड जोन में पूर्व पीएम इमरान खान समर्थक प्रदर्शनकारी पहुंच गए हैं. इस बीच, खान की पत्नी बुशरा बीबी का नाम सामने आ रहा है. सरकार के मंत्रियों ने कहा कि बुशरा पीटीआई के कार्यकर्ताओं को भड़का रही है. प्रदर्शन को लेकर अंग्रेजी वेबसाइट डॉन ने खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि सरकार के मंत्रियों ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर और बुशरा का मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा कि ये लोग उस वक्त भाग खड़े हुए जब ​​इस्लामाबाद के डी-चौक से पीटीआई प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई कर रही थीं.

Islamabad Video : इमरान खान के समर्थकों पर आंसू गैस के गोले दागे गए

प्रदर्शनकारी पीटीआई संस्थापक इमरान खान की रिहाई की मांग कर रहे हैं. इससे पहले सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जाने की खबरें भी आई थीं. रविवार से ही पीटीआई समर्थको के काफिले देशभर की सड़कों पर घूम रहे हैं. डॉन डॉट कॉम ने बताया कि भारी आंसू गैस के गोले छोड़े गए. सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण पीटीआई प्रदर्शनकारियों ने डी-चौक से पीछे हटना शुरू कर दिया. पाकिस्तान रेंजर्स ने लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था.

Read Also : Pakistan Violence: इमरान समर्थकों का भारी बवाल, ‘शूट एट साइट’ का आदेश, हिंसा में 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत, देखें VIDEO

ब्लू एरिया को खाली कराया गया

पाकिस्तान के सरकारी टीवी पीटीवी ने कहा कि ब्लू एरिया को खाली करा लिया गया है. फिलहाल कोई ऑपरेशन नहीं चल रहा है.

प्रदर्शन से जुड़ी अबतक की बड़ी बातें

  1. बुधवार को इस्लामाबाद में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे.
  2. बैरिस्टर सैफ ने कहा कि इमरान खान ने प्रदर्शन स्थल को बदलने करने पर सहमति जताई.
  3. पीटीआई ने कहा कि कैदियों की रिहाई की शर्त पर बातचीत की जाएगी.
  4. पीटीआई-सरकार की ‘बातचीत’ में गतिरोध जारी है.
  5. पीएम शहबाज ने ‘प्रदर्शनकारियों के हमले’ की निंदा की, जिसमें 4 कर्मियों की मौत हो गई.
  6. पीटीआई ने आरोप लगाया कि रेंजर्स ने गोला-बारूद से गोलीबारी की, जिसमें 2 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, 4 घायल हो गए.
  7. इंटरनेट चौथे दिन भी बंद रहा.
  8. पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि ‘उपद्रवियों’ से निपटने के लिए सेना तैनात की गई.
  9. बेलारूसी राष्ट्रपति ने इस्लामाबाद में पीएम शहबाज के साथ मीडिया को संबोधित किया.
  10. राजनीतिक अनिश्चितता के कारण पीएसएक्स 3,500 अंक गिरा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >