पाकिस्तान की निकल गई हवा, बैकफुट पर आया, कहा- हमारे हथियार किसी और के लिए नहीं

Pakistan on Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच बीते चार दिनों से युद्ध चल रहा है. दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे हैं. इस युद्ध में पाकिस्तान ईरान की तरफ से खड़ा हुआ था, पाकिस्तानी नेता ने इजराइल के खिलाफ बयान भी दिया था, हालांकि इसके कुछ ही घंटे के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया.

Pakistan on Israel Iran War: इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हो रही है. पाकिस्तान बड़े जोश से ईरान के पक्ष में खड़ा हुआ था, लेकिन कुछ ही समय में उसकी सारी हवा निकल गई. ईरान का पक्ष लेते हुए पाकिस्तान ने उसे समर्थन देने की बात कही थी, यहां तक की इजरायल की आलोचना करते हुए परमाणु हमला करने तक की धमकी दे डाली थी, लेकिन इसके कुछ ही घंटे के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सीनेट में कहा कि पाकिस्तान की ओर से इजरायल को कोई परमाणु धमकी नहीं दी गई है. उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें करार दिया है.

बैकफुट पर आया पाकिस्तान

पाकिस्तान ने इस युद्ध से खुद को अलग करते हुए कहा कि वो किसी भी तरह के युद्ध से दूर रहना चाहता है. इशाक डार ने संसद में साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है उसे गलत तरीके से पेश किया गया है. झूठी सूचनाएं फैलाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इस्लामाबाद के सीनेट में कहा कि हमारे हथियार किसी और लिए नहीं हैं.

पाकिस्तान करने लगा है मध्यस्थता कराने की बात

ईरान इजराइल के पर युद्ध पर बड़ी बात करने वाला पाकिस्तान बैकफुट पर आते ही मध्यस्थता की भी बात करने लगा है. इशाक डार ने कहा कि ईरान ने संकेत दिया है कि यदि इजरायल अपने हमले बंद कर देता है तो भी हमले नहीं करेगा साथ ही वह वार्ता के लिए भी तैयार है. डार ने कहा है कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरकची ने भी इस मुद्दे पर बात हुई है. उन्होंने साफ कर पर कहा है कि यदि इजरायल हमला नहीं करता है तो ईरान बातचीत को तैयार है. पाकिस्तान इस संदेश के जरिए एक संभावित मध्यस्थ की भूमिका निभाने के सपने देख रहा है.

इजराइल और ईरान में जंग जारी

अधर, इजराइल और ईरान के बीच लगातार हमला जारी है. शुक्रवार को इजराइल ने ईरान पर अचानक से हमला बोल दिया था. इसके जवाब में ईरान ने भी अपनी मिसाइलों से इजराइल पर हमला बोला. ईरान ने इजराइल के मध्य और उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए आज यानी सोमवार (16 जून) को सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए. इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. वहीं इजराइल ने ईरान के लोगों से तेहरान खाली करने को कहा है, उम्मीद की जा रही है कि इजराइल वहां बड़ा हमला करने की तैयारी में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >