Pakistan News: पाकिस्तान होने जा रहा है मालामाल, हाथ लगा बड़ा खजाना

Pakistan News: पाकिस्तान के हाथ बड़ा खजाना लगा है. उसकी समुद्री सीमा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार पाया गया है.

Pakistan News: क्या पाकिस्तान मालामाल होने जा रहा है? यह सवाल एक रिपोर्ट के बाद उठ रहा है. दरअसल, उसकी समुद्री सीमा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भंडार इतना बड़ा है कि इसके दोहन से पड़ोसी देश की किस्मत बदल सकती है. डॉन न्यूज टीवी ने इसको लेकर खबर चलाई है. एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि तेल और गैस भंडार की मौजूदगी की पुष्टि के लिए एक मित्र देश के सहयोग से तीन साल तक सर्वेक्षण किया गया था.

कितने साल में कुओं से निकलेगा तेल?

भौगोलिक सर्वेक्षण से पाकिस्तान को भंडार के स्थान की पहचान करने में मदद पहुंची. संबंधित विभागों ने सरकार को पाकिस्तानी समुद्री सीमा में तेल संसाधनों के बारे में जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा कि इन संसाधनों से लाभ उठाने के लिए बोली और उसे ढूंढ़ने के प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है. इसका अर्थ है कि निकट भविष्य में इसको खोजने का काम शुरू किया जा सकता है. हालांकि कुओं की खुदाई और वास्तव में तेल निकालने के काम में कई साल लग सकते हैं.

Read Also : Pakistan News: पाकिस्तान पस्त! अंदर आतंकी हमले, बॉर्डर पर तालिबानी ठोक रहे हैं सेना को

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में पहल करने और जल्दी से काम पूरा करने से देश की आर्थिक किस्मत बदलने में मदद मिल सकती है. कुछ अनुमान बताते हैं कि यह खोज दुनिया में चौथा सबसे बड़ा तेल और गैस भंडार है.

पाकिस्तान पर कितना है कर्ज ?

पाकिस्तान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. जुलाई के महीने में पाकिस्तान स्टेट बैंक (SBP) ने जानकारी दी थी कि मई 2024 तक देश का कुल कर्ज 67.816 ट्रिलियन रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया. पाकिस्तान के न्यूज पोर्टल एआरवाई न्यूज ने यह खबर दी थी. रिपोर्ट में पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक से जारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि संघीय सरकार का कुल कर्ज एक साल में 15 % बढ़ गया. एसबीपी ने बताया कि 2023 में देश का कुल कर्ज 58,964 अरब रुपये था, जो अप्रैल 2024 में बढ़कर 66,086 अरब रुपये तक पहुंच गया.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >