Pakistan Gunfight : खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के साथ खूनी झड़प, नौ आतंकवादी ढेर

Pakistan Gunfight : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नौ आतंकवादी मारे गए. इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को भी नुकसान पहुंचा है.

Pakistan Gunfight : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों को टारगेट करके ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस खूनी झड़प में कम से कम नौ आतंकवादी के मारे जाने की खबर है. सोमवार देर रात की यह घटना बताई जा रही है. खैबर जिले की तिराह मैदान घाटी में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लश्कर-ए-इस्लाम आतंकवादी ग्रुप के दो कमांडर के मुठभेड़ में मारे गए.

इस ऑपरेशन में सात सुरक्षाकर्मी और छह आतंकवादी भी घायल हुए. कई घंटों तक चले अभियान के बाद तीन जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. स्थानीय सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि आस-पास के इलाकों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं. ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान के इस इलाके में पहली बार आतंकियों को ढेर किया गया है. इससे पहले भी यहां आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो चुकी है.

Read Also : Quetta Railway Station Blast: बलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरा रेलवे स्टेशन उड़ा डाला, अब तक 26 की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >