Pakistan Terror Attack: पुलिस हेडक्वार्टर पर आतंकवादी हमला, 5 आतंकी ढेर, जिसमें 2 ने खुद को बम से उड़ाया

पाकिस्तान कराची के पुलिस प्रमुख जावेद ओदहो ने भी एक ट्वीट कर पुष्टि की कि उनके कार्यालय पर हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने करीब चार घंटे के अभियान के बाद शहर के पुलिस प्रमुख के पांच मंजिला कार्यालय को खाली करा लिया.

पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहर कराची में पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला करने वाले तहरीक-ए-तालिबान (पाकिस्तान) के पांच आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया और कार्यालय पर फिर से नियंत्रण कर लिया. हमले में चार अन्य लोग मारे गए. देशभर में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के बीच सुरक्षा बलों पर हुआ यह ताजा हमला है. हमला शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 7 बजकर 10 मिनट पर हुआ.

चार घंटे तक आतंकवादियों के साथ चला मुठभेड़, चार लोगों की मौत

पांच मंजिला इमारत को फिर से नियंत्रण में लेने के लिए लगभग चार घंटे तक चला अभियान शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हुआ. टीटीपी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भारी गोलीबारी में दो पुलिस कांस्टेबल, एक रेंजर्स कर्मी और एक आम नागरिक सहित चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई.

दो आतंकवादियों ने खुद को बम से उड़ाया

एक वरिष्ठ सुरक्षा सूत्र ने कहा कि अभियान के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि तीन आतंकवादी गोलीबारी के दौरान मारे गए जबकि दो ने खुद को बम विस्फोट करके उड़ा लिया जिससे इमारत के एक तल को भी कुछ नुकसान पहुंचा.

Also Read: पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने घोषित किया ग्लोबल टेररिस्ट, हाफिज से है रिश्ता

आतंकी हमले में 14 लोग हुए घायल

कराची के पुलिस प्रमुख जावेद ओदहो ने भी एक ट्वीट कर पुष्टि की कि उनके कार्यालय पर हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने करीब चार घंटे के अभियान के बाद शहर के पुलिस प्रमुख के पांच मंजिला कार्यालय को खाली करा लिया. सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि इमारत को खाली करा लिया गया है. उन्होंने कहा, तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है. आतंकी हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों की भी मौत हो गई. हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए.

इमारत में थे आठ आतंकी

पुलिस सूत्रों ने पहले कहा था कि इमारत में आठ आतंकवादी थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डीआईजी (दक्षिण) इरफान बलूच ने कहा. कुछ आतंकवादी इमारत के पिछले हिस्से से दाखिल हुए, जबकि दो पुलिस की वर्दी पहनकर मुख्य द्वार से घुसे. उन्होंने कहा, हमें दो कार भी मिलीं जिनके दरवाजे खुले हुए थे, एक इमारत के पिछले प्रवेश द्वार पर और दूसरी सामने खड़ी थी.

तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली

खूंखार आतंकी समूह पाकिस्तान तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है. आतंकवादियों ने पहले कराची पुलिस प्रमुख कार्यालय की इमारत के मुख्य परिसर में छह हथगोले फेंके और फिर परिसर में घुस गए. कराची पुलिस प्रमुख का कार्यालय शहर की मुख्य सड़क के पास स्थित है जो हवाई अड्डे तक जाती है.

पाकिस्तान में नवंबर के बाद से आतंकवादी हमलों में वृद्धि

पाकिस्तान में नवंबर के बाद से आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, जब पाकिस्तान तालिबान ने सरकार के साथ एक महीने का संघर्ष विराम समाप्त कर दिया था. गौरतलब है कि पिछले महीने, तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में एक मस्जिद में खुद को बम से उड़ा लिया था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे. मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >