Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही, 10 दिनों में 72 की मौत

Pakistan Flood: पाकिस्तान के कई इलाकों में बीते 10 दिनों से भारी बारिश हो रही है. 26 जून से लगातार जारी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. बारिश के कारण वहां की नदियां उफान पर हैं. खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान में भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. आलम यह है बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं. पुल-पुलिया और सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है.

Pakistan Flood:  पाकिस्तान में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. दस दिनों तक हुई भारी मानसूनी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई. वहीं 130 से अधिक लोग घायल हो गए.  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. बारिश और बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा, पूर्वी पंजाब, दक्षिणी सिंध और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हुईं.

10 दिनों से जारी है पाकिस्तान में भारी बारिश

पाकिस्तान के कई इलाकों में बीते 10 दिनों से भारी बारिश हो रही है. 26 जून से लगातार जारी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. बारिश के कारण वहां की नदियां उफान पर हैं. खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान में भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. आलम यह है बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं. पुल-पुलिया और सड़कों को काफी नुक्सान पहुंचा है. कई सड़कें पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई हैं.

सावधानी बरतने की सलाह

पाकिस्तान में बाढ़ के कहर को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थानीय अधिकारियों से उच्च सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है. प्राधिकार ने पर्यटकों से प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है. बताया जा रहा है कि बारिश के पानी से राजमार्ग भी अवरुद्ध हो सकते हैं. मौसम अधिकारियों ने कई इलाकों के लिए अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है.

11 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि मानसूनी बारिश का मौजूदा दौर 11 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है. प्राधिकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट जारी करते हुए उनसे सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने को कहा है. खैबर पख्तूनख्वा के पीडीएमए ने बताया कि प्रांत मानसूनी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उसने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. पंजाब के पीडीएमए ने बीते 24 घंटों में प्रांत के विभिन्न जिलों में बारिश से हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए कहा कि रावलपिंडी और गुजरांवाला में जर्जर इमारतों के ढहने से कई लोगों की मौत हो गई है. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >