‘क्रूर’ हुए आसिम मुनीर, इमरान खाान की बहनों को बना दिया आतंकी, इस वजह से लगाया एंटी टेरेरिस्ट एक्ट

Pakistan FIR registered Imran Khan’s sisters Anti-Terrorism Act: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की बहन अलीमा खान सहित लगभग 400 लोगों के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है. रावलपिंडी के सदर बेरोनी थाने में यह एफआईआर आतंकवाद निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है.

Pakistan FIR registered Imran Khan’s sisters Anti-Terrorism Act: पाकिस्तान में सत्ता के शीर्ष पर बैठे सैन्य चीफ आसिम मुनीर ने इमरान खान के साथ ही उनकी बहनों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रावलपिंडी में स्थित अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शन और धरना देने के मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की बहन अलीमा खान सहित लगभग 400 लोगों के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रावलपिंडी के सदर बेरोनी थाने में यह एफआईआर आतंकवाद निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि 35 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि करीब 400 अन्य को अज्ञात आरोपियों की सूची में रखा गया है.

मंगलवार को दर्ज की गई एफआईआर में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, उनमें अलीमा खान, कासिम खान, नोरीन नियाजी, आलिया हमजा और सलमान अकरम राजा प्रमुख हैं. इसके अलावा नईम हैदर पंजोथा, तैयबा राजा, ताबिश फारूक, राजा असद अब्बास, नादिया खट्टक, हारून, जफर गोंदल, अल्लामा राजा नासिर अब्बास और शफकत अब्बास को भी नामजद किया गया है. जांच एजेंसियों ने मामले में धारा 120 भी जोड़ी है, जो कथित तौर पर राज्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और धारा 144 का उल्लंघन करने से संबंधित है.

14 आरोपी गिरफ्तार, एटीसी में पेश

पुलिस के मुताबिक, देर रात प्रदर्शन स्थल से 14 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में आतंकवाद निरोधक अदालत (ATC) में पेश किया गया. गिरफ्तार आरोपियों पर निषेधाज्ञा यानी धारा 144 के उल्लंघन और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं.

नारेबाजी, सड़क जाम और पत्थरबाजी के आरोप

एफआईआर में आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकार और राज्य संस्थानों के खिलाफ नारे लगाए, सड़कों को अवरुद्ध किया और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाकर माहौल बिगाड़ा, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की आधिकारिक ड्यूटी में बाधा डाली और कथित तौर पर पत्थरबाजी तथा कांच की बोतलें फेंकीं. अधिकारियों के अनुसार, बार-बार चेतावनी देने के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा.

पाकिस्तान में पिछले महीने इमरान खान से उनके शुभचिंतकों से मुलाकात पर एक तरह का बैन लगा रखा है. पिछले महीने उनसे कोई भी मुलाकात नहीं हो पाई. अधिकारियों ने यह कहकर इमरान खान से मुलाकातों पर बिना आधिकारिक घोषणा के पाबंदियां लगा रखी हैं कि मुलाकात के दौरान आने वाले लोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए इन बैठकों का इस्तेमाल करते हैं. इमरान खान से आखिरी मुलाकात 2 दिसंबर को हुई थी, जब उनकी बहन उज्मा खान को उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी.

क्या बदली जाएगी इमरान खान की जेल?

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और अप्रैल 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद से उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं. इस बीच, पिछले सप्ताह एक पाकिस्तानी अधिकारी ने संकेत दिए थे कि अदियाला जेल के बाहर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते इमरान खान को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है. पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रांतीय प्रशासन संघीय सरकार से सलाह-मशविरा कर इस पर जल्द फैसला ले सकता है. अधिकारियों के अनुसार, जिला जेल अटक को संभावित विकल्पों में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें:-

इंसानों पर टेक्नोलॉजी होगी हावी, धरती पर आएंगे एलियंस, जानें 2026 के लिए बाबा वेंगा के चौंकाने वाले दावे

ढाका में भारतीय दूतावास पर हमला करने पहुंची कट्टरपंथी भीड़, MEA ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को किया तलब, सीमा तक बढ़ा अलर्ट

व्हाइट हाउस की चीफ सुसि वाइल्स ने खोला राज, ट्रंप को कहा ‘एल्कोहॉलिक पर्सनैलिटी’, वेंस पर भी साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >