Pakistan Doctors: वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग भड़क गए हैं और डॉक्टरों की जमकर क्लास लगा रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि इंसानी जान से ज्यादा इन डॉक्टरों के लिए ‘गेम’ जरूरी हो गया है. इस लापरवाही को देखकर मेडिकल स्टाफ को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की जा रही है.
ऑपरेशन थिएटर में चल रहा था ‘C-Section’ का मुकाबला
वीडियो में दिख रहा है कि दो टीमें अलग-अलग मरीजों का C-Section (सिजेरियन डिलीवरी) कर रही हैं. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले लोग बैकग्राउंड में डॉक्टरों को जल्दी से जल्दी सर्जरी पूरी करने के लिए उकसाते हुए सुनाई दे रहे हैं. ’24 न्यूज एचडी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला लाहौर के लेडी विलिंगडन अस्पताल का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर आदिल निजामी ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि लाहौर के वाप्दा अस्पताल में इस तरह की होड़ से जान जा सकती है. ऑपरेशन थिएटर में वीडियो बनाना भी मना है, फिर भी ऐसा किया गया.
भड़के लोग बोले- ‘डॉक्टरों की पढ़ाई का क्या फायदा’
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर काफी गुस्सा है. एक यूजर ने लिखा कि अगर यह विदेश में होता तो डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द हो जाता, क्योंकि उन्होंने मरीज की प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों को खतरे में डाला है. एक अन्य यूजर ने कहा कि जो लड़कियां वीडियो रिकॉर्ड कर हंस रही हैं, उन्हें सबसे पहले सजा मिलनी चाहिए. लोग इसे डॉक्टरों की ‘जाहिलियत’ बता रहे हैं और कह रहे हैं कि पाकिस्तान में अब कुछ भी होना मुमकिन है. प्रभात खबर ने इस वीडियो की सच्चाई और परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें: यमन के हूती विद्रोहियों की चेतावनी; कहा- ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले बढ़े, तो करेंगे सीधी जंग
अस्पताल प्रशासन ने बिठाई जांच कमेटी
मामला बढ़ने के बाद लेडी विलिंगडन अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. फराह ने ’24 न्यूज एचडी’ को बताया कि इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी बना दी गई है. यह कमेटी वीडियो की बारीकी से जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आखिर ऑपरेशन थिएटर के अंदर वीडियो कैसे बनाया गया और इसे सोशल मीडिया पर किसने लीक किया.
ये भी पढ़ें: ट्रंप का NATO पर फूटा गुस्सा: ‘जब हमें जरूरत थी तब साथ नहीं थे, अब हम क्यों खड़े रहें?’
