Blasts in Lahore: धमाके से पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, लाहौर में भारी तबाही

Blasts in Lahore: भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पाकिस्तान में भारी दहशत का माहौल है. पड़ोसी देश में लगातार सायरन की आवाजें सुनाई दे रही है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया है. अब गुरुवार को खबर है कि लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके हुए हैं.

Blasts in Lahore: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. एलओसी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है. जिसका भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो चुका है. न्यूज एजेंसी ने बताया, पाकिस्तान की एयर डिफेंस सिस्टम के मुख्यालय-9 वायु रक्षा मिसाइल लांचरों को भारी क्षति पहुंची है धमाकों के बाद इस्लामाबाद सायरन की आवाज से गुंज उठा है. लोगों में भारी दहशत का माहौल है.

Pakistans-air-defence-units

ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर

भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए और गिनती अभी भी जारी है. सरकार ने यह भी बताया कि ऑपरेशनसिंदूर अभी भी जारी है, जिससे सटीक संख्या बताना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा, सरकार ने कहा कि जब तक पाकिस्तान कोई भड़काऊ कार्रवाई नहीं करता, तब तक भारत अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं करेगा.

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का लिया बदला

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला 15 दिन में ले लिया. आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी. हमले के ठीक 15वें दिन भारत की तीनों सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर मंगलवार की रात 1 बजे के करीब चलाया और महज 25 मिनट में पाकिस्तान को तबाह कर दिया.

भारत के खिलाफ झूठी खबर फैला रहा पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर में भारी तबाही के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. भारत के खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाने से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने झूठी खबर फैलाई कि उसने भारत के 5 जेट को मार गिराया. लेकिन इस झूठ की पोल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ही खोल दी. बुधवार को CNN के साथ एक इंट्रव्यू में एंकर ने आसिफ से पूछा, “आप कहते हैं कि पाकिस्तान ने 5 भारतीय जेट को मार गिराया. सबूत कहां है?” हैरान ख्वाजा आसिफ ने जवाब दिया, “यह सब सोशल मीडिया पर है,” इसपर एंकर ने जवाब दिया, “मुझे खेद है कि हमने आपको यहां सोशल मीडिया कंटेंट के बारे में बात करने के लिए नहीं कहा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >