Nimisha Priya Hanging Postponed: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, जानें ताजा अपडेट

Nimisha Priya Hanging Postponed: निमिषा को 2017 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था.

Nimisha Priya Hanging Postponed

Nimisha Priya Hanging Postponed: यमन में फांसी की सजा पा चुकीं केरल की नर्स निमिषा प्रिया की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यह जानकारी ‘सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल’ के सदस्य सैमुअल जेरोम ने दी, जो 1999 से यमन में रह रहे हैं. हालांकि पीड़ित परिवार ने अब तक माफी देने या ‘ब्लड मनी’ स्वीकार करने पर सहमति नहीं दी है.

निमिषा को 2017 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. 16 जुलाई को फांसी होनी थी, लेकिन अंतिम समय में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रयासों से सजा पर रोक लगी है.

भारत सरकार की दखल की सीमाएं इसलिए हैं क्योंकि यमन की राजधानी सना में भारतीय दूतावास नहीं है. फिर भी भारत ने औपचारिक रूप से सजा पर रोक की मांग की है और धार्मिक नेताओं के ज़रिए बातचीत कर रहा है.

ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया कंथापुरम एपी अबूबक्कर मुसलियार इस प्रयास में अहम भूमिका निभा रहे हैं. शरिया कानून के तहत पीड़ित परिवार को क्षमा देने या ब्लड मनी लेने का अधिकार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >