Nepal Weather Forecast : कोशी और बागमती में भारी बारिश, गरज-चमक और बर्फबारी की चेतावनी

Nepal Weather Forecast: 26 अगस्त को आई बाढ़ से नेपाल के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और बाढ़ का खतरा अभी भी मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने आज का अलर्ट जारी करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है.

Nepal Weather Forecast: नेपाल मौसम विभाग के अनुसार, देश के हिमाली (हिमालयी) और पहाड़ी भू-भागों के कई स्थानों में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा या हिमपात (बर्फबारी) की संभावना है. बागमती, गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई क्षेत्रों के कई स्थानों तथा मधेश व कोशी प्रदेश के तराई भू-भागों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है.

विभिन्न प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के हिमाली व पहाड़ी भू-भाग तथा कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी व तराई भू-भाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. वहीं कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू-भाग के एक-दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.


आज रात कैसा रहेगा नेपाल का मौसम

कोशी, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के हिमाली व पहाड़ी भू-भागों के कुछ स्थानों तथा कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिमाली व पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा या हिमपात की संभावना है. देश के तराई क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, कोशी प्रदेश के पहाड़ी व तराई तथा बागमती प्रदेश के पहाड़ी भू-भाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

शहरों का मौसम पूर्वानुमान

शहरआज दोपहर: मौसमअधिकतम तापमान (°C)वर्षा संभावना (%)आज रात: मौसमन्यूनतम तापमान (°C)वर्षा संभावना (%)
डडेलधुरागर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२४ - २६७०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा१८ - २०६०
दिपालयगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३२ - ३४७०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२२ - २४६०
धनगढीगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३१ - ३३६०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२५ - २७४०
वीरेन्द्रनगरगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३१ - ३३६०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२२ - २४४०
नेपालगञ्जगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३३ - ३५४०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२५ - २७४०
जुम्लागर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२६ - २८४०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा१६ - १८४०
घोराहीगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२९ - ३१६०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२३ - २५४०
पोखरागर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२९ - ३१७०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२२ - २४६०
भैरहवागर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३३ - ३५४०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२६ - २८४०
सिमरागर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३४ - ३६४०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२५ - २७४०
काठमाडौँगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२८ - ३०६०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२० - २२६०
ओखलढुङ्गागर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२४ - २६६०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा१७ - १९६०
धनकुटागर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३१ - ३३६०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२० - २२६०
विराटनगरगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३३ - ३५४०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२५ - २७६०
जोमसोमगर्जन/बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा२२ - २४४०गर्जन/बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा१५ - १७३०
धरानगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३३ - ३५४०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२६ - २८६०
जनकपुरगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा३५ - ३७४०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२६ - २८४०
जिरीगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२३ - २५६०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा१५ - १७६०
ताप्लेजुङगर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा२६ - २८६०गर्जन/बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा१८ - २०६०


ये भी पढ़ें: Nepal Flood : अब तक 734 शव बरामद, 287 भारतीय लापता, भोटे कोशी फिर उफान पर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >