Nepal Plane Crash: पायलट की थकान, विमान में खराबी या फिर मानवीय भूल, आखिर क्या है प्लेन क्रैश की वजह

नेपाल में रविवार सुबह हुए विमान हादसे के लिए मानवीय भूल, विमान प्रणाली में खराबी या पायलट की थकान जिम्मेदार हो सकती है. विमान हादसों की जांच करने वाले एक विशेषज्ञ ने यह बात कही है. उन्होंने यह भी कहा कि हादसे की असल वजह घटना की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.

नेपाल के लिए रविवार का दिन बेहद दुखद रहा. मध्य नेपाल के रिसॉर्ट शहर पोखरा में सेती नदी के तट पर यति एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई. विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे. विमान में चालक दल के चार सदस्य थे. हादसे के पीछे क्या वजह थी, इसकी फिलहाल जांच चल रही है.

नेपाल प्लेन क्रैश के पीछे क्या थी वजह

नेपाल में रविवार सुबह हुए विमान हादसे के लिए मानवीय भूल, विमान प्रणाली में खराबी या पायलट की थकान जिम्मेदार हो सकती है. विमान हादसों की जांच करने वाले एक विशेषज्ञ ने यह बात कही है. उन्होंने यह भी कहा कि हादसे की असल वजह घटना की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.

हादसे से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विमान हादसों की जांच करने वाले एक विशेषज्ञ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हादसे के कथित वीडियो में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी घाटी में गिरने से पहले इसके अगले हिस्से को ऊपर की तरफ उठते और फिर पंखों को बाईं तरफ झुकते देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि वीडियो से स्पष्ट है कि हादसे के समय आसमान साफ था और मौसम खराब नहीं था. ऐसे में दुर्घटना के पीछे की वास्तविक वजह विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेगी. विशेषज्ञ ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इस विमान हादसे के लिए मानवीय भूल, विमान प्रणाली में खराबी या पायलट की थकान जिम्मेदार हो सकती है.

Also Read: नेपाल विमान हादसे में यूपी के 5 युवाओं की मौत, प्लेन क्रैश से पहले किया था फेसबुक लाइव, CM योगी ने जताया शोक..

सोमवार को सभी नियमित उड़ानें रद्द

एअरलाइंस के मुताबिक सोमवार को सभी नियमित उड़ानें रद्द कर दी गयीं हैं. केवल आपातकालीन और बचाव उड़ानें ही संचालित होंगी. यति एअरलाइंस ने ट्वीट किया, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि यति एअरलाइंस 9एन-एएनसी एटीआर-72 500 की दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के शोक में यति एअरलाइंस की 16 जनवरी 2023 की सभी नियमित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. हालांकि, आपातकालीन और बचाव उड़ानें फिर से शुरू होंगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल विमान हादसे पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह नेपाल में हुए विमान हादसे से दुखी हैं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, नेपाल में दुखद विमान दुर्घटना से दुखी हूं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कई बहुमूल्य जानें चली गईं. दुख की इस घड़ी में मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >