बाढ़ के बाद नेपाल में बेकाबू हुई महंगाई: मटन 1700 रुपये प्रति किलो, एक अंडे की कीमत 25 रुपये; गैस के लिए मारामारी

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हालात बदतर हो गए हैं. जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जानिए बाढ़ के बाद आई इस महंगाई के पीछे क्या हैं कारण.

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 1,388 लोगों की जान जा चुकी है.

इस आपदा से सड़कें और पुल पूरी तरह बह जाने के कारण आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गई है और परिवहन लागत काफी बढ़ गई है. यातायात ठप होने से नेपाल में महंगाई बेकाबू हो चुकी है. मटन से लेकर अंडों तक की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम जनता को अपने खान-पान में भारी कटौती करने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

नेपाल में चीनी 140, मटन 1700 रुपये प्रति किलो

द काठमांड‍ू पोस्ट के अनुसार, काठमांडू घाटी के बाजारों में पिछले कुछ हफ्तों के भीतर लगभग हर जरूरी सामान के दाम आसमान छू रहे हैं. सभी रेट नेपाली रुपये में हैं.

  • चावल: जीरा मसिनो चावल का 20 किलो का बोरा 500 रुपये की बढ़त के साथ अब 2,700 रुपये का हो गया है.
  • खाद्य तेल: सूरजमुखी का तेल 245 रुपये से बढ़कर 295-300 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, वहीं सरसों का तेल 410 रुपये से बढ़कर 460 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • चीनी और दालें: चीनी 100 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो और काली दाल 180 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो हो गई है.
  • सब्जियां और फल: टमाटर का खुदरा भाव 120 रुपये, करेला 100 रुपये और फुजी सेब 450 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है.
  • मीट और अंडे: बर्ड फ्लू के असर और आपूर्ति बाधाओं के कारण मटन का दाम 1,300 रुपये से बढ़कर 1,700 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि अंडा 22 रुपये से बढ़कर 25 रुपये प्रति पीस बिक रहा है.

रसोई गैस का संकट

पृथ्वी राजमार्ग और भोटेकोशी बाढ़ के बाद मुख्य सड़क संपर्क टूटने के कारण आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. इसके चलते काठमांडू में एलपीजी (रसोई गैस) का भारी संकट खड़ा हो गया है. लोग घंटों लाइनों में खड़े रहने के बावजूद सिलेंडर नहीं पा रहे हैं.


महंगाई की वजह से पर्व-त्योहार मनाना मुश्किल

सितंबर-अक्टूबर का समय नेपाल में तीज, दशैं (दशहरा) और तिहार (दिवाली) जैसे मुख्य त्योहारों का होता है. लेकिन कमरतोड़ महंगाई के कारण लोगों ने पारंपरिक त्योहार के पकवान (जैसे सेलरोटी) बनाना भी टाल दिया है. द काठमांडू पोस्ट से बात करते हुए ललितपुर के चापागाउन की रहने वाली गृहिणी शांति बेलबासे ने कहा, अपनी तीन बहनों के लिए तीज के पारंपरिक 'दार' (उपवास से पूर्व खाया जाने वाला भारी भोजन) में सेल-रोटी बनाने की योजना बनाई थी. लेकिन जब वे बाजार पहुंचीं, तो बढ़ती कीमतें देखकर दंग रह गईं.

शांति बेलबासे ने बताया, “सेलरोटी बनाने के लिए आवश्यक चावल का आटा, चीनी, खाद्य तेल और मसालों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि मैंने पकवान बनाने का विचार ही छोड़ दिया. इस साल महंगाई और खाना पकाने की गैस की किल्लत के कारण मैंने तीज पर मेहमानों को आमंत्रित तक नहीं किया.”

बिचौलियों की वजह से बढ़ रही महंगाई

उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों का कहना है कि सामानों की कमी नहीं है, बल्कि आपदा और त्योहारी मांग का फायदा उठाकर थोक व्यापारी और बिचौलिए मनमाने दाम बढ़ा रहे हैं.

नेपाल में मंदी की आशंका

नेपाल राष्ट्र बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक नर बहादुर थापा के अनुसार, अगर लोग खरीदारी कम करेंगे तो मांग में भारी गिरावट आएगी, जिससे देश में आर्थिक मंदी जैसी स्थिति बन सकती है. उन्होंने सरकार को खाद्य सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स नीति पर तुरंत काम करने की सलाह दी है.


ये भी पढ़ें: Nepal Cyber Crime Action: बाढ़ पीड़ितों को ऑनलाइन गाली देना पड़ेगा भारी, 1 लाख तक जुर्माना और 5 साल जेल की सजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >