Video : लाल चादर में गुलाबी टोपी पहने मासूम, नेपाल में तबाही के बीच डेढ़ महीने के बच्चे का रेस्क्यू

नेपाल के रसुवा में भीषण बाढ़ के बीच डेढ़ महीने के मासूम का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. लाल चादर में लिपटे और गुलाबी टोपी पहने बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चारों तरफ पानी, मलबा और तबाही…जैसे हालात के बीच एक डेढ़ महीने के मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने की तस्वीर ने हर किसी का दिल छू लिया. नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ के बीच रेस्क्यू टीम ने बच्चे को बाढ़ प्रभावित इलाके से निकालकर सुरक्षित धुन्चे कैंप पहुंचाया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

रेस्क्यू का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

  • सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नेपाली सेना के जवान मासूम को पारंपरिक टोकरी में बेहद सावधानी से ले जाते दिखाई दे रहे हैं.
  • लाल चादर में लिपटा और गुलाबी टोपी पहने बच्चा कभी रोता नजर आता है तो कभी बिल्कुल शांत दिखता है. पास खड़ी महिला सैनिक बच्चे को देखकर मुस्कुराती है.
  • स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, बच्चे और उसके परिवार को स्याफ्रुबेंशी इलाके से रेस्क्यू किया गया. परिवार को पहले जिला मुख्यालय धुन्चे पहुंचाया गया और बाद में काठमांडू ले जाया गया.

तबाही के बाद 11 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू

  • 26 अगस्त को तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने रसुवागढ़ी, तिमुरे और स्याफ्रुबेंशी समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई.
  • सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हैं और कई जगहों पर मलबे के कारण राहत कार्य मुश्किल बना हुआ है. खराब मौसम और जगह-जगह जमा मलबे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं. इसके बावजूद सुरक्षाबल लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं.
  • राहत एवं बचाव अभियान में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के साथ भारत, चीन और दक्षिण कोरिया की विशेषज्ञ टीमें भी जुटी हैं.
  • ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 987 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 3,916 लोग अभी भी लापता हैं. अब तक 11,814 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: 60 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची, माता-पिता से बिछड़े भाई-बहन का वीडियो देख रो पड़ेगा दिल!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >