नेपाल बाढ़ के नाम पर साइबर ठगी : ChatGPT से 1.20 लाख की फर्जी रसीद बनाने वाला गिरफ्तार

Nepal Flash Floods: नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से पूरी दुनिया शोक में डूबी हुई है, लेकिन इस आपदा को भी कुछ लोग अवसर में बदलने की कोशिश करने में जुटे हैं.

Nepal Flash Floods: नेपाल पुलिस ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष के नाम पर भ्रम फैलाकर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

ChatGPT की मदद से फर्जीवाड़े को अंजाम देने में जुटा था ठग

बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कोष के लिए नेपाल सरकार ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष जारी किया था. इस कोष में रामेछाप जिले के गोकुलगंगा ग्राम पंचायत निवासी 32 वर्षीय भगवान कार्की ने फर्जीवाड़ा किया. नेपाल पुलिस ने बताया, भगवान कार्की ने ChatGPT का इस्तेमाल करके 1,20,000 रुपये दान करने की एक नकली रसीद/स्टेटमेंट बनाई. इसके बाद उसने रसीद पर अपना खुद का QR कोड चिपकाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ताकि लोग राहत कोष समझकर उसके खाते में पैसे भेज दें.


ये भी पढ़ें: Nepal Flood : अब तक 734 शव बरामद, 287 भारतीय लापता, भोटे कोशी फिर उफान पर

पुलिस आरोपी के खिलाफ करेगी कानूनी कार्रवाई

नेपाल पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >