Muslim: दुनिया का ऐसा कौन देश है जहां एक भी मुस्लिम नहीं, देखें लिस्ट

Muslim Population: मुस्लिम धर्म पूरी दुनिया में फैला है. एक आंकड़े के अनुसार 50 देश ऐसे हैं, जहां मुसलमानों की संख्या सबसे ज्यादा है. लेकिन एक ऐसा भी देश है, जहां मुसलमानों की संख्या शून्य है.

Muslim Population: दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो इस्लामिक मान्यताओं के आधार पर ही बने हैं. जिसमें पाकिस्तान, अफगाानिस्तान, मालदीव और इंडोनेशिया शामिल हैं. लेकिन वेटिकन सिटी ऐसा देश है, जहां एक भी मुसलमान नहीं रहते हैं. यानी वहां मुस्लिमों की संख्या शून्य है. भारत की बात करें, तो 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 17 करोड़ मुसलमान यहां हैं. वेटिकन सिटी के अलावा 47 ऐसे देश हैं, जहां मुस्लिमों की संख्या बहुत कम है या एकदम नहीं है. उन देशों में नियु, कुक आइलैंड जैसे देश शामिल हैं.

वेटिकन सिटी की कुल जनसंख्या 800

वेटिकन सिटी बहुत छोटा देश है. वहां कुल जनसंख्या 800 है. यह ईसाई धर्म का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है. यहीं पोप का निवास स्थान भी है. रोमन कैथोलिक चर्च का यह केंद्र है.

यह भी पढ़ें: Muslim: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी? UP चौथे नंबर पर तो पहले पर कौन?  

सबसे ज्यादा मुस्लिम जनसंख्या वाला देश इंडोनेशिया, भारत नंबर तीन पर

मुस्लिम जनसंख्या के लिहाज से इंडोनेशिया सबसे टॉप पर है. यहां सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं. जबकि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है. जबकि भारत इस मामले में तीसरे स्थान पर है. भारत में 17 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं.

सबसे अधिक मुसलमानों की संख्या वाले टॉप 10 देश (world population review के अनुसार)

देशमुसलमानों की संख्या
इंडोनेशिया242,700,000
पाकिस्तान240,760,000
भारत200,000,000
बांग्लादेश150,800,000
नाइजीरिया97,000,000
मिस्र90,000,000
टर्की84,400,000
ईरान82,500,000
चीन50,000,000
एलजीरिया43,737,096

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >