Moscow Explosion: मॉस्को में बड़ा धमाका, व्लादिमीर पुतिन के करीबी परमाणु चीफ की मौत

Moscow Explosion: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में मंगलवार को बड़ा धमाका हुआ. जिसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम चीफ की मौत हो गई.

Moscow Explosion: मॉस्को में राष्ट्रपति भवन से महज 7 किलोमीटर दूर बड़ा धमाका किया गया. जिसमें 300 टीएनटी का इस्तेमाल किया गया था. धमाके में रूस के न्यूक्लियर प्रोग्राम चीफ इगोर किरिलोव की मौत हो गई.

राष्ट्रपति पुतिन के बेहद करीबी थे न्यूक्लियर प्रोग्राम चीफ

मॉस्को धमाके में जिस न्यूक्लिर प्रोग्राम चीफ की मौत हुई है, उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बेहद करीबी माना जाता था. बताया जा रहा है कि जब इगोर किरिलोव अपने अपार्टमेंट से बाहर निकल रहे थे, उसी समय किनारे में खड़ी स्कूटर में ब्लास्ट हो गया. जिसमें इगोर के साथ-साथ उनके असिस्टेंट की भी मौत हो गई.

Also Read: Visa Free Travel : अब बिना वीजा मिलेगी रूस में इंट्री, भारत के साथ दोस्ती होगी और गहरी

यूक्रेन के टारगेट में थे इगोर

मॉस्को में बड़े धमाके के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया जा रहा है. ऐसी आशंका इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि न्यूक्लियर प्रोग्राम चीफ इगोर यूक्रेन के टारगेट में थे. इगोर ने यूक्रेनी सेना पर प्रतिबंधित केमिकल का इस्तेमाल करने का आदेश दिया था. हालांकि रूस ने इस आरोप से इनकार कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >