Macedonia Fire: नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Macedonia Fire: यूरोप के देश उत्तरी मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में जलकर और दम घुटने से 51 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि पॉप सिंगिंग शो के दौरान आतिशबाजी से आग धधक उठी.

Macedonia Fire: उत्तर मैसेडोनिया के दक्षिणी शहर कोकानी के एक नाइट क्लब में भीषण हादसा हो गया है. शनिवार देर रात लगी आग में 51 लोगों की मौत हो गई. हादसे में करीब 100 लोग घायल हुए हैं. गृह मंत्री पांसे तोशकोवस्की ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी. तोशकोवस्की ने बताया कि आग देर रात करीब ढाई बजे भड़की, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

आतिशबाजी के कारण भड़की आग

गृह मंत्री पांसे तोशकोवस्की ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि क्लब में जाने वाले युवाओं की आतिशबाजी के कारण नाइट क्लब में आग धधकी. तोशकोवस्की ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार शख्स की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है.

पॉप म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान लगी आग

रिपोर्ट के मुताबिक  नाइट क्लब में स्थानीय पॉप ग्रुप का संगीत कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ. उस समय नाइट क्लब में करीब 15 सौ लोग मौजूद थे. पटाखों की चिंगारी से आग पकड़ी.

100 से ज्यादा लोगों की मौत

आग के कारण क्लब में मौजूद लोगों में 51 की मौत हो गई. वहीं हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >