Maldives Elections: मालदीव की जनता का झुकाव चीन की ओर? संसदीय चुनाव के रिजल्ट ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को दी राहत

Maldives Elections: मालदीव में रविवार को हुए संसदीय चुनाव का रिजल्ट आ चुका है जो चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पक्ष में रहा. जानें मतदान करने के दौरान क्या बोले थे मुइज्जू

Maldives Elections: मालदीव में रविवार को हुए संसदीय चुनाव चीन के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं. जी हां…राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इसका मतलब है कि देश के लोगों ने मुइज्जू के समर्थन में वोट किया जिनका चीन की ओर ज्यादा झुकाव है. आपको बता दें कि कुल 93 निर्वाचन क्षेत्रों में सांसद चुने जाने के लिए मतदान लोगों ने किया था.

इस चुनाव को देश के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के लिए बहुत खास माना जा रहा है. उनकी नीतियों पर मालदीव में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे भारत और चीन की पैनी नजर रहती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20वीं पीपुल्स मजलिस (संसद) के लिए मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ जो शाम 5:30 बजे तक चला. मतदान समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारियों ने देश भर में मतपेटियों को सील कर दिया जिसके बाद मतगणना शुरू हुई.

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के लिए चुनाव था महत्वपूर्ण

चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव से कुछ ही दिन पहले ही विपक्षी दलों ने 2018 से उनके कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लीक होने की बात कही थी और राष्ट्रपति के खिलाफ जांच के साथ-साथ महाभियोग चलाये जाने की मांग की थी, हालांकि मुइज्जू की ओर से इन सारे रिपोर्ट को खारिज करने का काम किया गया.

Read Also : Maldives Elections : मालदीव के संसदीय चुनाव पर भारत और चीन की करीबी नजर

मालदीव हिंद महासागर में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जगह पर स्थित

आपको बता दें कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू जब से पद पर काबिज हुए हैं, सांसदों ने उनके तीन नामितों को कैबिनेट में शामिल करने पर रोक लगा दी है. मुइज्जू ने वोट डाले के बाद कहा था कि प्रत्येक नागरिक को मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए. उल्लेखनीय है कि मालदीव हिंद महासागर में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जगह पर स्थित है जिस वजह से चीन की नजर इसपर है. मुइज्जू ने चीन समर्थक रुख अपनाया और देश के एक द्वीप पर तैनात भारतीय सैनिकों को हटाने का काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >