Malaysia में हवा में टकराए 2 हेलिकॉप्टर, 10 की मौत, देखें वीडियो

Malaysia : मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर मलेशिया से आ रही है जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जानें ताजा अपडेट

Malaysia : मलेशिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहां मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकराकर क्रैश हो गये जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. मलेशियाई नेवी का हादसे को लेकर बयान सामने आया है. उनकी ओर से बताया गया कि रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है वे सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे. बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुट नेवल बेस पर हुआ.

सभी की घटनास्थल पर ही मौत

नौसेना की ओर से बताया गया है कि सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इनकी पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेजने का काम किया गया है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मलेशिया में हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कई हेलिकॉप्टर आकाश में उड़ रहे हैं. इस बीच दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराते हैं और वे पत्ते की तरह जमीन पर गिर जाते हैं. इसके बाद वहां हलचल तेज हो जाती है. वहां मौजूद लोगों को पहले यह समझ नहीं आया कि आखिर आकाश में क्या हुआ, लेकिन कुछ देर के बाद ही सारा मामला साफ हो जाता है.

Read Also : Japanese Choppers Crash: जापानी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 7 लापता

जापानी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर हुए थे क्रैश

आपको बता दें कि इससे पहले कुछ ऐसी ही खबर जापान से सामने आई थी. कुछ दिन पहले ही जापानी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर के राजधानी टोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई थी. इस हादसे में एक की जान गई थी जबकि सात अन्य लोग लापता हो गये थे. ऐसी संभावना व्यक्त की गई थी कि प्रशिक्षण के दौरान दोनों हेलीकॉप्टर एक दूसरे से टकरा गए. इन हेलीकॉप्टर में चालक दल के आठ सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >