नेतन्याहू के बेटे को मारने की कोशिश का दावा, आखिर कहां रहता है उनका बेटा?

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार (24 अगस्त) को ईरान पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने उनके एक बेटे को मारने की कोशिश की थी. नेतन्याहू के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके किस बेटे को ईरान ने टारगेट किया था.

बेंजामिन नेतन्याहू के ईरान पर लगाए गए आरोप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. नेतन्याहू के दो बेटे और एक बेटी हैं, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ईरान ने उनके किस बेटे को निशाना बनाने की कोशिश की थी.

“कुछ अविश्वसनीय हुआ. ईरान ने मेरे एक बेटे को निशाना बनाया. ईरान ने मेरे एक बेटे को मारने की कोशिश की.”  बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर इंटरव्यू के दौरान चैनल 14 से कहा.

इजरायली पत्रकार अमित सेगल ने क्या कहा?

नेतन्याहू के बयान के सार्वजनिक होने के कुछ ही समय बाद इजरायली पत्रकार अमित सेगल ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कथित तौर पर नेतन्याहू के बेटे को निशाना बनाने की कोशिश की जानकारी कई महीनों से थी. हालांकि, इस मामले में जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगी हुई थी.


ये भी पढ़ें: Video : नेतन्याहू का ऐलान- हमास के पूरी तरह हथियार डालने तक गाजा से नहीं हटेगा इजरायल

नेतन्याहू ने आइजेनकोट को सुरक्षा दिए जाने का समर्थन किया

यह दावा उस समय सामने आया, जब इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट से जुड़ी एक रिपोर्ट पर चर्चा हो रही थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि एजेंसी ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था. आइजेनकोट 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले नेतन्याहू को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. नेतन्याहू ने आइजेनकोट को 24 घंटे सुरक्षा दिए जाने का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि लगातार सुरक्षा मिलना कोई ऐशो-आराम की चीज नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है.

“सुरक्षा के बिना ईरानी अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे.”- बेंजामिन नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बेटा कहां रहता है?

बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बेटा याइर नेतन्याहू 2024 की शुरुआत से अमेरिका के मियामी में रह रहा है. वह 35 साल का है. बताया जाता है कि उन्हें शिन बेट की सुरक्षा मिली हुई है. याइर की सुरक्षा पर होने वाला सरकारी खर्च इजरायल में चर्चा का विषय रहा है.

नेतन्याहू का दूसरा बेटा कहां रहता है? जानें

नेतन्याहू का दूसरा बेटा अवनेर सार्वजनिक जीवन से काफी दूर रहता है और आमतौर पर मीडिया में नजर नहीं आता. वह इजरायल में ही रहता है. नेतन्याहू की एक बेटी नोआ नेतन्याहू-रोथ भी हैं. उनका जन्म नेतन्याहू की पहली पत्नी मिरियम वीजमैन से हुआ था. टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, नोआ अपने पति डेनियल रोथ और बच्चों के साथ यरुशलम में निजी और धार्मिक जीवन बिताती हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >