Joe Biden Farewell Speech : विदाई संदेश में जो बाइडेन के निशाने पर सुपर रिच, पढ़ें संबोधन की खास बातें

Joe Biden Farewell Speech : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ओवल ऑफिस से राष्ट्र को विदाई संदेश दिया. 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के साथ उनका कार्यकाल समाप्त हो जाए. पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें

Joe Biden Farewell Speech : अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ओवल ऑफिस से राष्ट्र को विदाई संदेश दिया. 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे. इसके बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो जाए. अपने संबोधन में बाइडेन ने सुपर रिच लोगों को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अमेरिकी समाज में पैसे वालों का बोलबाला बढ़ रहा है. यह खतरनाक रूप लेता नजर आ रहा है. पढ़ें संबोधन की बातें

1. राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि हमेशा सोचता रहा हूं कि हम असल कौन हैं? हमें क्या बनना चाहिए? उन्होंने न्यूयॉर्क में स्थापित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का हवाला दिया और कहा, ” इस प्रतिमा की तरह अमेरिका का विचार केवल एक व्यक्ति की उपज नहीं है बल्कि इसे दुनियाभर के अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों ने मिलकर सींचा है.

2. राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्र को चेतावनी दी कि अमेरिका में ‘सुपर रिच’ लोगों का बोलबाला बढ़ रहा है. कुछ लोगों के पास ज्यादा पैसा होना अमेरिकी लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है.

3.बाइडेन ने कहा कि अमेरिका होने का मतलब है लोकतांत्रिक संस्थानों का सम्मान करना. लगभग पचास सालों के राजनीतिक जीवन के अनुभव के आधार पर मैं ऐसा कह रहा हूं. खुला समाज और फ्री प्रेस इसकी आधारशिला हैं. शक्तियों और कर्तव्यों का संतुलन बनाए रखना हमेशा अच्छा होता है.

4. जो बाइडेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि हमने इतने सालों में मिलकर क्या किया है? इसका प्रभाव क्या हुआ है? इसे समझने में अभी वक्त लगेगा. हमने जो बीज बोए हैं, वह विशाल वृक्ष बनेगा और दशकों तक फल देगा.

5. जो बाइडेन ने कहा कि नाटो को और सशक्त करने के अलावा गन सेफ्टी कानूनों को लागू करना और बुजुर्गों के लिए दवाओं की कीमत कम करना हमारे सरकार की कुछ उपलब्धियां हैं.

6. बाइडेन ने कहा कि वर्तमान समय में एक और बड़ी समस्या सही सूचनाओं का अभाव है. आज प्रेस पर भारी दबाव बढ़ गया है. स्वतंत्र मीडिया खत्म होने के कागार पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >