Iran US Deal: ईरान से मुनाफाखोरी की फिराक में अमेरिका, हुआ खुलासा तो भड़के जेडी वेंस!

Iran -US Deal : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान वार्ता के दौरान वित्तीय लाभ के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट 'पूरी तरह झूठी' है और जेरेड कुशनर व स्टीव विटकॉफ पर लगे आरोप बेतुके हैं.

Iran- US Deal : ईरान से शांति समझौते के बदले घूसखोरी का मामला सामने आने के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भड़क गए. उन्होंने अमेरिकी ड्राप साइट न्यूज की रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान वित्तीय लाभ कमाने की कोशिश की. वेंस ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है और ईरान की ओर से इस मामले पर कभी शिकायत नहीं की गई.

रिपोर्ट में लगाए गए थे गंभीर आरोप

अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ड्राप साइट न्यूज (Drop Site News) ने अपनी खबर में दावा किया है कि ट्रंप के करीबी लोगों (व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ) ने ईरान वार्ता के दौरान बाजार में हेरफेर कर करीब 9 अरब डॉलर का फायदा कमाया. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस रकम में से 4.5 अरब डॉलर अपने हिस्से के रूप में मध्यस्थों के जरिए देने की मांग भी की थी. यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता के दौरान ईरानी अधिकारियों ने वेंस को निजी तौर पर चेतावनी दी थी. कुशनर और विटकॉफ समझौते से ज्यादा वित्तीय लाभ में रुचि रखते हैं.

कुशनर और विटकॉफ का किया बचाव

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि ईरान वार्ता उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली. उन्होंने कहा कि जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम के भरोसेमंद सदस्य हैं. वेंस ने कहा कि दोनों नेताओं ने मिडिस ईस्ट में शांति और समृद्धि लाने के लिए लगातार काम किया है. उन्होंने कहा कि अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल कर मुनाफा कमाने का आरोप पूरी तरह गलत और बेतुका है.

व्हाइट हाउस में अलग मामले की जांच जारी

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय से जुड़े टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर के खिलाफ प्रिडिक्शन मार्केट में कथित इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर संघीय जांच चल रही है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को बिना वेतन के प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस मामले से अवगत हैं और उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. लेविट ने जोर देकर कहा कि व्हाइट हाउस में नैतिक मानकों का सख्ती से पालन किया जाता है और किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जाती है.

यह भी पढ़ें- ईरान पर ट्रंप का सख्त संदेश, अमेरिका बोला- MoU तोड़ने की कीमत चुकानी होगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >