Jay Bhattacharya : जय भट्टाचार्य को डोनाल्ड ट्रंप ने दी बड़ी जिम्मेदारी, कोरोना काल में ट्विटर हैंडल किया गया था ब्लॉक

Jay Bhattacharya : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतीय मूल के अमेरिकी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. जानें डॉ. जय भट्टाचार्य के बारे में खास बातें

Jay Bhattacharya : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगली सरकार को लेकर एक्शन में हैं. एक और भारतीय मूल के अमेरिकी को बड़ी जिम्मेदारी ट्रंप ने दी है. डॉ. जय भट्टाचार्य को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट उनकी ओर से किया गया है. इस संबंध में ट्रंप वॉर रूप नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल की ओर से जानकारी दी गई है. इसपर जय भट्टाचार्य ने खुशी जताई है.

Who is Jay Bhattacharya : कौन हैं डॉ. जय भट्टाचार्य जानें

  1. 56 वर्षीय जय भट्टाचार्य स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हेल्थ पॉलिसी के प्रोफेसर हैं.
  2. जय भट्टाचार्य नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च में रिसर्च एसोसिएट और हूवर इंस्टीट्यूशन, स्टैनफोर्ड इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च और फ्रीमैन स्पोगली इंस्टीट्यूट में सीनियर फेलो भी हैं.
  3. भट्टाचार्य ने अक्टूबर 2020 में एक खुला पत्र लिखा था. इसमें तर्क दिया गया था कि लॉकडाउन से महत्वपूर्ण और स्थायी नुकसान हुआ है. कोरोना काल के समय अमेरिकी कोविड पॉलिसी की जमकर आलोचना की थी.
  4. कोविड मामले में सवाल उठाने के लिए उनकी बड़ी फजीहत हुई. ट्विटर ने भट्टाचार्य पर कार्रवाई करते हुए उनके ट्विटर हैंडल को ब्लॉक कर दिया था.
  5. डॉ जय भट्टाचार्य का जन्म बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ.
  6. भट्टाचार्य, ट्रंप द्वारा शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं.

Read Also : Tulsi Gabbard : कौन हैं तुलसी गबार्ड ? हिंदू महिला जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की, ‘‘मुझे जय भट्टाचार्य, एम.डी., पी.एच.डी. को एनआईएच के निदेशक के रूप में नामित करके बहुत खुशी हो रही है. डॉ. भट्टाचार्य रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के साथ मिलकर देश के मेडिकल रिसर्च की दिशा में अहम काम करेंगे. वे स्वास्थ्य में सुधार लाने और लोगों का जीवन बचाने वाले महत्वपूर्ण रिसर्च की दिशा में काम करेंगे.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >