क्या सऊदी-पाकिस्तान-तुर्की रक्षा डील भारत के लिए खतरा? जयशंकर ने दिया जवाब, कहा- दिल्ली के दुश्मनों पर पैनी निगाह

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए मक्का डिफेंस पैक्ट पर भारत की कड़ी नजर है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहली बार इस समझौते पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि नई दिल्ली उन सभी घटनाक्रमों को अपने रणनीतिक आकलन में शामिल करती है, जिनमें ऐसे देश शामिल हों जो भारत के प्रति अनुकूल रुख नहीं रखते.

Mecca Defence Pact: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए मक्का डिफेंस पैक्ट पर भारत की नजर है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहली बार इस समझौते पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि नई दिल्ली उन सभी घटनाक्रमों को अपने रणनीतिक आकलन में शामिल करती है, जिनमें ऐसे देश शामिल हों जो भारत के प्रति अनुकूल रुख नहीं रखते.

जयशंकर ने उठाया मक्का समझौते की उपयोगिता का मुद्दा

शनिवार को द इकोनॉमिक टाइम्स के एक कार्यक्रम में जयशंकर से इस समझौते को लेकर सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के बीच हुआ यह रक्षा समझौता क्या नई दिल्ली के लिए चिंता का विषय है.

जयशंकर ने सीधे तौर पर इसे लेकर चिंता जताने के बजाय समझौते की व्यावहारिक उपयोगिता पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों के सामने पहले से ही वास्तविक सुरक्षा और सैन्य चुनौतियां मौजूद हैं. उन्होंने कहा, 'आप इसे रक्षा समझौता कह रहे हैं. इसके सभी सिग्नेटरी (साइन करने वाले) के सामने वास्तविक सैन्य परिस्थितियां हैं. ऐसे में मक्का समझौते ने उनके जवाब में क्या किया है?'

जब इंटरव्यूअर ने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देश हर परिस्थिति में एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए हों, तो जयशंकर ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि आपने अपने सवाल का जवाब खुद दे दिया.'

भारत हर घटनाक्रम को अपने हिसाब से आंकता है

कार्यक्रम के दौरान जयशंकर से तुर्की और चीन के बीच संभावित तकनीकी सहयोग को लेकर भी सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या इस तरह का सहयोग भारत के सामने अतिरिक्त रणनीतिक चुनौतियां पैदा कर सकता है. 

विदेश मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली हर ऐसे कदम को अपने रणनीतिक आकलन का हिस्सा बनाती है. जयशंकर ने कहा कि ऐसा नहीं है. उनके आकलन में हर चीज मायने रखती है. हर चीज का अपना महत्व है. विदेश मंत्री ने आगे समझाया कि भारत किसी भी ऐसे देश या पक्ष की गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करता, जिसका रुख नई दिल्ली के प्रति अनुकूल नहीं है.

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए जो भी देश अच्छी भावना नहीं रखता, उसकी हर गतिविधि मेरे आकलन का हिस्सा होती है. अगर ऐसे कई देश हैं और वे आपस में कोई कदम उठाते हैं, तो क्या मैं उसे ध्यान में रखता हूं? बिल्कुल रखता हूं. लेकिन क्या इसके बाद मैं आपके सामने और बाकी सभी लोगों के सामने अपनी सारी रणनीति खोल दूंगा? बिल्कुल नहीं.'

जयशंकर के इस जवाब से यह संकेत साफ था कि भारत मक्का समझौते जैसे क्षेत्रीय घटनाक्रमों को बारीकी से देखता है, लेकिन अपनी रणनीतिक सोच और आकलन को सार्वजनिक करने से बचता है.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दुकान में घुसकर हमलावरों ने किया हमला

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जयशंकर ने बताया ‘अलग तरह का’ देश

इसी कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों पर भी खुलकर बात की. पाकिस्तान की आतंकवाद नीति पर निशाना साधते हुए उन्होंने उसे 'अलग तरह का' देश बताया. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच लंबे समय से संबंध रहे हैं, लेकिन भारत ने भी अमेरिका के साथ अपने संबंध स्वतंत्र रूप से और अपने हितों के आधार पर विकसित किए हैं.

पड़ोसी होना पाकिस्तान को अलग नहीं बनाता

जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के अलग होने की वजह सिर्फ यह नहीं है कि वह भारत का पड़ोसी देश है. भारत के और भी पड़ोसी हैं और कई देशों के बीच आपसी विवाद भी हैं.

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान इसलिए अलग नहीं है क्योंकि वह भारत का पड़ोसी है. हमारे दूसरे पड़ोसी भी हैं. ऐसे दूसरे देश भी हैं, जिनके बीच आपसी समस्याएं हैं.' विदेश मंत्री ने कहा, 'यह इसलिए अलग है क्योंकि आज के दौर में कोई दूसरा देश ऐसा नहीं है, जो किसी दूसरे पड़ोसी देश पर हमला करने और उस पर दबाव बनाने के लिए इतनी व्यवस्थित और लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल करता हो. और इसका असर इस देश की जनमत पर भी पड़ता है.'

क्या है मक्का डिफेंस पैक्ट?

सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने इसी महीने मक्का में इस रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसका उद्देश्य तीनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के लिए एक औपचारिक ढांचा तैयार करना है. समझौते के तहत प्रावधान है कि यदि तीनों में से किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होता है, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.

यही प्रावधान इस समझौते को खास बनाता है और भारत में भी इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. भारत की चिंता का एक प्रमुख कारण इसमें पाकिस्तान की भागीदारी है. इसके अलावा तुर्की और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से मजबूत रक्षा और कूटनीतिक संबंध भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- 26 साल का कार सेल्समैन बना राजकुमार, खुला बेल्जियम के शाही परिवार का पुराना राज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >