Israeli Strike in Gaza : बंट रहा था खाना इजराइल ने गिरा दिया बम

Israeli Strike in Gaza : फिलीस्तीनियों को खाना उपलब्ध कराने वाले चैरिटी रसोईघर पर उस समय इजराइली हमला हुआ, जब वहां काफी भीड़ थी. अस्पताल अधिकारियों की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि हमले में एक पत्रकार की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए. एक महिला ने हमले के वक्त अपने परिवार को खो दिया.

Israeli Strike in Gaza : जहां एक ओर इजराइल ने सोमवार को गाजा पर हमले जारी रखे. वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और एक नए संभावित युद्धविराम समझौते पर चर्चा की. इस बीच एसोसिएटेड प्रेस ने अस्पताल अधिकारियों के हवाले से बताया कि फिलीस्तीनियों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने वाले चैरिटी रसोईघर पर उस समय इजरायली हमला हुआ, जब वहां काफी भीड़ थी.

यह हमला इजराइल द्वारा किए गए कई हमलों में से एक था, जिसमें सोमवार को गाजा में 30 से अधिक लोग मारे गए. इनमें से अधिकांश बच्चे और महिलाएं थीं. चैरिटी रसोई पर इजरायली हमला ऐसे समय में हुआ है, जब इजराइल ने एक महीने पहले गाजा की 2 मिलियन से अधिक आबादी के लिए सभी खाद्य, ईंधन, दवा और अन्य आपूर्ति काट दी और लोग भोजन के लिए ऐसी रसोई पर निर्भर थे.

महिला ने बताई अपनी पीड़ा

गाजा की एक महिला ने अपनी पीड़ा बताई, जिसका भतीजा और बेटी हमले में मारे गए. उसने कहा कि जब वे भोजन लेने गए थे तो उनके पास एक बर्तन के अलावा कुछ नहीं था. वे भोजन लेने जा रहे थे. मैंने उससे कहा, ‘बेटी, मत जाओ’…ये बच्चे थे. क्या बर्तन एक हथियार है?” न्यूज एजेंसी एपी ने अपनी खबर में इसका जिक्र किया है.

यह भी पढ़ें : Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल सरकार की एक फ्री स्कीम

हमले में छह पत्रकार घायल, एक की मौत

एपी ने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि गाजा में एक अस्पताल के बाहर मीडिया टेंट पर इजराइली हमले में एक स्थानीय पत्रकार के साथ एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई. हालांकि, इजराइली सेना ने कहा कि वे एक ऐसे व्यक्ति को निशाना बना रहे थे, जिसके बारे में उनका मानना ​​है कि वह पत्रकार होने की आड़ में हमास के आतंकवादी के रूप में काम कर रहा था. हमले में छह अन्य पत्रकार घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >