Israel Hamas War: इजराइल और हमास युद्ध विराम और बंधक समझौते पर सहमत, ट्रंप ने की पुष्टि

Israel Hamas War: गाजा पट्टी में इजराइल ने ताजा हवाई हमला किया है. जिसमें 24 घंटे में कुल 62 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच इजराइल और हमास के बीच बात बन गई है और समझौते पर सहमत हो गए हैं

Israel Hamas War: इजराइल ने ऐसे समय में हमला किया है जब इजराइल और हमास पिछले 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने, बंधकों को रिहा करने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर वार्ता कर रहे थे. हालांकि अब खबर है कि इजराइल और हमास गाजा युद्ध विराम और बंधक समझौते पर सहमत हो गए हैं. अमेरिका के होने वाले अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते की पुष्टि कर दी है. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुसार हमास ने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार कतर और हमास के अधिकारियों ने बताया, इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम वार्ता में अंतिम समय में उत्पन्न विवाद सुलझ गया.

गाजा के अंदर अभी भी 100 इजराइली बंदी हैं

गाजा के अंदर अभी भी करीब 100 इजराइली बंदी हैं और इजराइली सेना का मानना ​​है कि उनमें से कम से कम एक तिहाई की मौत हो चुकी है.

गाजा में भुखमरी की स्थिति

गाजा में आक्रमण ने बड़े क्षेत्र को मलबे में तब्दील कर दिया है और गाजा की 23 लाख की आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत को विस्थापित कर दिया है. जबकि सैकड़ों हजारों लोगों को तट के किनारे तम्बू शिविरों में रखा गया है, जहां व्यापक भुखमरी है. एक रिपोर्ट के अनुसार इजराइल-हमास युद्ध में 46,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: Watch Video : सोने की खान बनी मौत का कुआं, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >