Israel–Hamas war: मारा गया हमास का टॉप कमांडर बिलाल, जो बाइडन ने घुमाया बेंजामिन नेतन्याहू को फोन

1 / 1
Israel–Hamas war: मारा गया हमास का टॉप कमांडर बिलाल, जो बाइडन ने घुमाया बेंजामिन नेतन्याहू को फोन
फुल स्क्रीन में देखें

Smoke rises following an Israeli airstrike in the Gaza Strip, as seen from southern Israel, Saturday, Oct. 14, 2023. Israel has been striking targets throughout Gaza since a bloody, cross-border attack by Hamas militants killed over 1,300 Israelis on Oct. 7. (AP/PTI)(AP10_14_2023_000510A)

Israel–Hamas war: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की. जानें युद्ध को लेकर क्या है ताजा अपडेट

Israel–Hamas war : इजराइल और हमास के बीच नौवें दिन भी जंग जारी है. इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 2,329 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और यह गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए सबसे घातक युद्ध बन गया है. इस बीच खबर आ रही है कि युद्ध में हमास का एक और बड़ा कमांडर ढेर कर दिया गया है. इजरायली फोर्स ने शनिवार की रात को एयर स्ट्राइक किया जिसमें दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा मारा गया.

इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार की रात गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की दक्षिण खान यूनिस बटालियन को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि जिस आतंकी को हमले में ढेर किया गया है वह इजरायल में कई लोगों की हत्या का जिम्मेदार था. आतंकवादी संगठन हमास के लिए काम करने के साथ ही कदरा फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन में भी अहम भूमिका में नजर आ रहा था.

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास की ओर से इजराइल पर हमला किए जाने के बाद जारी युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की. अमेरिका ने ‘यूएसएस ड्वाइट डी आइजनहोवर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ (सीएसजी) को पूर्वी भूमध्य सागर की ओर भेजना भी शुरू कर दिया है.

व्हाइट हाउस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसा, बाइडन ने अब्बास के साथ बातचीत में इजराइल पर हमास के क्रूर हमलों की निंदा की और कहा कि आतंकवादी समूह ‘‘फिलिस्तीन के लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए खड़ा नहीं है.’’ व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडन ने नेतन्याहू के साथ बातचीत में उन्हें अमेरिकी सैन्य सहयोग के बारे में अद्यतन जानकारी दी. उन्होंने संघर्ष को बढ़ावा देने की मंशा रखने वालों को भी चेताया.

हमास और इजराइल के बीच जारी मौजूदा संघर्ष में 2,329 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है और यह पांच गाजा युद्धों में से फिलिस्तीनियों के लिए सबसे घातक युद्ध बन गया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इजराइल और हमास के बीच 2014 में हुए युद्ध में 2,251 फिलिस्तीनियों की मौत हुई थी, जिनमें से 1,462 आम नागरिक थे. मौजूदा युद्ध में मृतक संख्या रविवार को 2014 में हुए युद्ध की मृतक संख्या को पार कर गई. आपको बता दें कि वर्ष 2014 में हुआ युद्ध छह सप्ताह चला था और इसमें इजराइली पक्ष के 74 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें छह आम नागरिक शामिल थे.

मौजूदा युद्ध लगभग एक सप्ताह पहले उस समय शुरू हुआ था, जब हमास के आतंकवादियों ने अचानक दक्षिणी इजराइल में हमला कर दिया था. इन हमलों में 1,300 से अधिक इजराइली मारे गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हैं. इजराइल के लिए यह मिस्र और सीरिया के साथ 1973 में हुए युद्ध के बाद से अब तक का सबसे घातक युद्ध साबित हो रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >