Israel Hamas War: हमास की नरमी से भी नहीं पिघला इजराइल का दिल! गाजा में बमबारी शुरू

Israel Hamas War: सीजफायर के दौरान हमास ने वीडियो जारी किया था. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस उम्मीद में थे कि युद्ध समाप्त हो सकता है लेकिन आज सीजफायर खत्म होते ही इजराइल की ओर से हमला शुरू कर दिया गया है.

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर खत्म हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजराइली सेना ने कहा कि एक सप्ताह के युद्धविराम की अवधि खत्म होने के बाद गाजा में हमास के ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमले शुरू कर दिये गये हैं. दोनों देशों के बीच मीडिएशन कर रहे देश कतर ने अस्थायी युद्धविराम बढ़ाए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जिसके बाद से ही इस बात की आशंका बढ़ गई कि इजराइल गाजा पर हमले शुरू कर देगा. आपको बता दें कि सीजफायर एक सप्ताह पहले, 24 नवंबर को शुरू हुआ था. शुरुआत में यह चार दिनों के लिए था और फिर कतर तथा सहयोगी मध्यस्थ मिस्र की मदद से इसे दो दिन के लिए, इसके बाद फिर एक दिन के लिए और बढ़ाया गया था.

कितने बंधकों को छोड़ा गया जानें

करीब एक सप्ताह के इस सीजफायर के बीच गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा करने का काम किया, जिनमें से अधिकतर इजराइल के लोग थे. इसके बदले इजराइल की जेलों से 240 फिलिस्तीनियों को रिहा किया गया जो अपनों के बीच पहुंचे तो उनका हीरो की तरह स्वागत किया गया. इजराइली सेना ने हमास पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. उसने कहा है कि सीजफायर खत्म होने के पहले ही आतंकी संगठन ने हमले शुरू कर दिये.

हमले की आने लगी तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीजफायर के समाप्त होने के बाद गाजा में हमास के ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमले करने का सिलसिला शुरू हो चुका है. हमास शासित गाजा पट्टी के गृह मंत्रालय के हवाले से जो जानकारी दी जा रही है उसके अनुसार, दक्षिणी गाजा पर हवाई हमले किए जा रहे हैं. गाजा पट्टी से हमले की तस्वीरें भी सामने आने लगी है. तस्वीर में घना काला धुआं नजर आ रहा है.

Also Read: Israel Hamas War: इजराइल ने और फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा, अपनों से मिलकर कुछ यूं रोए बंधक

आतंकी संगठन ने वीडियो किया था जारी

सीजफायर के दौरान हमास ने वीडियो जारी किया था. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में आतंकी संगठन हमास के आतंकी दरियादिली दिखाते नजर आ रहे हैं. बंधकों को रिहा करने के वक्त बहुत ही नर्म रुख अपनाते आतंकी दिख रहे थे. यही नहीं जब बंधक अपने देश के लिए रवाना होने से पहले गाड़ी में बैठे तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी. हमास के आतंकियों से बंधक हाथ मिलाते और बात करते वीडियो में नजर आए थे. गाड़ी के रवाना होते ही आतंकियों ने अल्लाह हू अकबर के नारे नगाए. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा था कि क्या ये वही आतंकी हैं जिन्होंने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था.

Also Read: Elon Musk पहुंचे इजराइल, X पर यहूदी विरोधी पोस्ट को लेकर बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

खबरों की मानें तो इजराइल ने पर्चे गिराकर गाजा के नागरिकों को दक्षिणी गाजा के हिस्सों से चले जाने की अपील की है. इससे क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई का अंदेशा बढ़ चुका है. इस पत्र के बाद फिलिस्तीन के लोगों की टेंशन बढ़ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >