Israel: बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा, 1 लाख से अधिक लोग उतरे सड़क पर

बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों के गुस्से और विरोध के बावजूद न्यायिक व्यवस्था में बदलाव लाने का संकल्प लिया है. नेतन्याहू की सरकार पर दबाव तब बना, जब देश के अटॉर्नी जनरल ने नेतन्याहू को उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद एक प्रमुख कैबिनेट सहयोगी को बर्खास्त करने को कहा.

इजराइल में नयी सरकार का लोग भारी विरोध कर रहे हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली इजराइल की नयी सरकार द्वारा न्यायिक व्यवस्था में बदलाव लाने संबंधी योजना का विरोध करने के लिए हजारों इजराइली नागरिक शनिवार रात तेल अवीव में एकत्रित हुए.

एक लाख से अधिक लोग सड़क पर उतरे

इजराइल सरकार के खिलाफ एक लाख से अधिक लोग सड़क पर उतर गये. इजराइली मीडिया ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 1,00,000 लोग प्रदर्शन कर रहे थे.

विरोध के बावजूद नेतन्याहू बोले- न्यायिक व्यवस्था में होगा बदलाव

बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों के गुस्से और विरोध के बावजूद न्यायिक व्यवस्था में बदलाव लाने का संकल्प लिया है. नेतन्याहू की सरकार पर दबाव तब बना, जब देश के अटॉर्नी जनरल ने नेतन्याहू को उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद एक प्रमुख कैबिनेट सहयोगी को बर्खास्त करने को कहा. उच्चतम न्यायालय ने नेतन्याहू के कैबिनेट सहयोगी को कर अपराधों की सजा के कारण सरकारी पद पर आसीन होने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था.

Also Read: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे ने ट्वीट की देवी दुर्गा की तस्वीर, मांगनी पड़ी माफी, किया डिलीट

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समक्ष गठबंधन को लेकर संकट

इजराइल के कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया कि देश की नयी सरकार का एक प्रमुख सदस्य कैबिनेट मंत्री के रूप में काम नहीं कर सकता है. इस फैसले ने इजरायल में अदालतों की शक्ति को लेकर विवादों को गहरा कर दिया और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समक्ष गठबंधन को लेकर पहला संकट पैदा कर सकता है. कोर्ट ने फैसला सुनाया कि नेतन्याहू की पिछली सरकारों में बार-बार सेवा करने वाले अति-रूढ़िवादी शास पार्टी के प्रभावशाली प्रमुख आर्य डेरी को “कर अपराधों” के लिए पिछले साल एक दलील के मद्देनजर दोषी ठहराए जाने और प्रोबेशन पर रखे जाने के बाद मंत्री के रूप में सेवा करने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. डेरी ने पद न छोड़ने का संकल्प लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >