'इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की बहुत भारी कीमत…' नेतन्याहू ने दी ईरान को बड़ी धमकी,  जानिए क्या है प्लान?

Israel Iran War: इजराइल ने शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया था. इसके तहत इजराइल ने ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया. इसे बाद ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू किए. इससे इजराइल पर ईरान की ओर से और जोरदार हमले की आशंका पैदा हो गई है क्योंकि ईरान की कुछ मिसाइल इजराइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली को भेद कर देश के बीच में बने इमारतों को निशाना बनाने में सफल हुई हैं.

Israel Iran War: पश्चिम एशिया इजराइल और ईरान के बीच जंग छिड़ी है. दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इजराइल में नागरिकों को निशाना बनाने की ईरान को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी. रविवार को ईरान ने इजराइल के बात याम शहर में मिसाइलों से हमला किया. इस हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और कई दर्जन अन्य घायल हो गए हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने घटनास्थल का दौरा भी किया. इसी कड़ी में इजराइल के पीएमओ की तरफ से बयान जारी किया गया “ईरान को नागरिकों – महिलाओं, बच्चों – की हत्या के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसे उसने जानबूझकर अंजाम दिया है. हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे, और हम उन पर पूरी ताकत से हमला करेंगे.”

इजराइल ने शुरू किया ऑपरेशन राइजिंग लॉयन

इजराइल ने बीते दिन शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया. इसके तहत इजराइल ने ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया. इसे बाद ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू किए. इससे इजराइल पर ईरान की ओर से और जोरदार हमले की आशंका पैदा हो गई है क्योंकि ईरान की कुछ मिसाइल इजराइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली को भेद कर देश के बीच में बने इमारतों को निशाना बनाने में सफल हुई हैं. इजराइल का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकना और उसके मिसाइल विकास कार्यक्रम को विफल करना है.

हमारे लिए अस्तित्व की लड़ाई है- नेतन्याहू

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा “हम यहां इसलिए हैं क्योंकि हम अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, जो अब इजराइल के हर नागरिक के लिए स्पष्ट है. सोचिए कि अगर ईरान के पास इजराइल के शहरों पर गिराने के लिए परमाणु हथियार होता तो क्या होता.” उन्होंने कहा “सोचिए अगर ईरान के पास इस तरह की 20,000 मिसाइलें होतीं? यह इजराइल के लिए अस्तित्व का खतरा है. इसलिए हमने विनाश के दोहरे खतरे के खिलाफ मुक्ति का युद्ध शुरू किया है, हम इसे पूरी ताकत के साथ कर रहे हैं. हमारे सैनिक, हमारे पायलट, ईरान के आसमान में हैं.”

ईरान और कर सकता है हमला- IDF

इजराइल रक्षा बल (IDF) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने ईरान के हमले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इजराइल पर ईरान के और अधिक बैलिस्टिक मिसाइल हमले होने की आशंका है. उन्होंने कहा “आगे चुनौतीपूर्ण दिन हैं. आने वाले दिनों में और भी हमले और प्रभाव होंगे. इजराइली वायु सेना एक पल के लिए भी ईरान में हमला करना बंद नहीं कर रही है.” उन्होंने कहा कि हम तेहरान में दर्जनों ठिकानों पर हमला कर रहे हैं. हम ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं, ताकि घरेलू मोर्चे पर जोखिम को कम किया जा सके.” इजराइल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार से अब तक ईरान ने कम से कम 270 मिसाइलें दागी हैं, जिनसे 22 स्थल प्रभावित हुए, तीन नाबालिगों और 10 वयस्कों सहित 13 लोगों की मौत हो गई तथा 390 लोग घायल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >