Israel Heavy Bombardment: इजराइल ने गाजा पर फिर मचाई तबाही, रात भर बरसे बम, 400 से ज्यादा की मौत

Israel Heavy Bombardment: इजराइल में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की है. इस हमले में 400 से ज्यादा नागरिकों के मारे जाने की खबर है. इजराइली हमले के बाद हमास की ओर से इजराइल को बड़ी चेतावनी दी गई है.

Israel Heavy Bombardment: इजराइल ने एक बार फिर गाजा में भयंकर तबाही मचा दी है. जनवरी में हुए सीज फायर के बाद पहली बार इजराइली बमों से हमास के ठिकाने थर्रा रहे हैं. बताया जा रहा है कि युद्ध विराम के प्रभावी होने के बाद से यह गाजा में अब तक का सबसे भीषण हमला है. इजराइल की बमबार्डमेंट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

हमले पर क्या बोले नेतन्याहू

गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर हमले के बाद इजारइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा ‘युद्ध विराम को बढ़ाने के लिए बातचीत में कोई खास प्रगति नहीं होने के कारण उन्होंने हमले का आदेश दिया.’ इधर, व्हाइट हाउस ने इजराइली कार्रवाई को लेकर कहा कि हमला करने से पहले उससे सलाह ली गई है और उसने इजराइल के फैसले का समर्थन किया है. व्हाइट हाउस ने दोबारा युद्ध जैसी स्थिति के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया है. अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने कहा कि चरमपंथी समूह “युद्ध विराम को बढ़ाने के लिए बंधकों को रिहा कर सकता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया और युद्ध को चुना.”

Israel heavy bombardment

खास बातें

  • इजराइल ने हमास के ठिकानों पर रात भर ताबड़तोड़ बमबारी की.
  • इजराइली हमलों के बाद खान यूनिस में जगह-जगह धुएं का गुबार देखा गया.
  • हमास ने कहा- इजराइल ने हमला कर बंधकों की जान को खतरे में डाल दिया है.
  • हमास के पास अभी भी 24 इजराइली नागरिक बंधक के रूप में हैं.
  • बीते 17 महीनों से इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है.

हमास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगी इजराइल- नेतन्याहू

इजराइल गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला कर सकता है, इसका आगाज अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने पहले ही कर दिया था. उन्होंने कहा था कि हमास को जीवित बंधकों को तुरंत रिहा करना चाहिए या फिर भारी कीमत चुकानी होगी. वहीं पीएम नेतन्याहू के ऑफिस की ओर से कहा गया है कि “इजराइल अब सैन्य ताकत बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा.” इजराइली सेना ने आम लोगों को पूर्वी गाजा छोड़ने का आदेश दिया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इजराइल जल्द ही नए सिरे से जमीनी कार्रवाई भी शुरू कर सकता है. इजराइल की वायु सेना ने बीती पूरी रात हमास के ठिकानों पर एयर रेड किया. बीते 17 महीनों से जारी जंग कुछ दिन के सीजफायर के बाद एक बार फिर भड़क गई है.

अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो गाजा में और बुरी हालत होगी, हम तब तक लड़ाई नहीं रोकेंगे जब तक हमारे सभी बंधक घर नहीं पहुंच जाते.- इजराइल काट्ज , रक्षा मंत्री, इजराइल

बंधकों की जान को इजराइल ने खतरे में डाल दिया- हमास

इजराइल के हमले के बाद हमास की ओर से बयान आया है कि इजराइल ने सीजफायर को तोड़कर बंधकों की जान खतरे में डाल दिया है. हमास ने अपने बयान में मध्यस्थों से इजराइल को समझौते का उल्लंघन करने और उसे खत्म करने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराने की अपील की है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक हमास के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा ‘फिर से युद्ध छेड़ने का नेतन्याहू का फैसला बाकी बंधकों के लिए मौत की सजा के बराबर है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >