Israel Hamas War: सीजफायर दो दिन और बढ़ा, इसके बाद इजराइल बरसाएगा गाजा पर बम

Israel Hamas War: हमास के साथ सीजफायर समझौते के तहत इजराइल द्वारा रिहा किए गए 36 से अधिक फलस्तीनी कैदी वेस्ट बैंक पहुंचे, जहां उनका हीरो की तरह स्वागत किया गया. इस बीच सीजफायर दो दिन और बढ़ा दिया गया है. जानें ताजा अपडेट

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग में थोड़ा विराम देखने को मिल रहा है. चार दिन का सीजफायर फायर चल रहा था जिसे अब बढ़ा दिया गया है. न्यूज एजेंसी एपी ने जो खबर दी है उसके अनुसार, सीजफायर फायर को दो दिन और बढ़ा दिया गया है. सीजफायर फायर के दौरान बंधकों को रिहा करने की प्रक्रिया चल रही है और युद्ध क्षेत्र में राहत सामाग्री पहुंचाई जा रही है.

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से न्यूज एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी है. मंत्रालय ने बताया कि इजराइल-हमास के बीच सीजफायर फायर को अगले दो दिन के लिए बढ़ाने पर सहमति बन चुकी है. यहां चर्चा कर दें कि इजराइल और हमास के बीच सीजफायर फायर के लिए वार्ता में मिस्र के साथ कतर प्रमुख मध्यस्थ रहा है.

सीजफायर फायर को और दो दिन बढ़ाने की यह घोषणा युद्धरत पक्षों के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम के अंतिम दिन की गई. इस फैसले से वहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह से ही सीजफायर जारी है. प्रभावी हुए इस सीजफायर से गाजा के 23 लाख लोगों को राहत मिली है.

संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया है कि सीजफायर से व्यापक स्तर पर खाद्य सामग्री, पानी और दवा की आपूर्ति का रास्ता खुल चुका है. यही नहीं, रसोई गैस की आपूर्ति भी शुरू की जा चुकी है. युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रसोई गैस की आपूर्ति करने में सफलता मिली है.

इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद युद्ध जारी रखने की बात कह चुके हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमास की सैन्य क्षमताओं को नष्ट किया जाएगा और गाजा में उसके 16 साल लंबे शासन को समाप्त किया जाएगा. नेतन्याहू ने 240 बंधकों को मुक्त करने का वादा किया है.

अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर यहूदी समुदाय के संबंध में पक्षपाती पोस्ट को बढ़ावा मिलने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे एलोन मस्क ने इजराइल का दौरे पर पहुंचे. मस्क और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कफर अजा किबुत्ज का दौरा किया.

Also Read: Israel Hamas War : रिहा किए गए फिलिस्तीनी कैदियों को लेकर वेस्ट बैंक पहुंची बस, लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

कफर अजा किबुत्ज की बात करें तो यह वहीं जबह है जहां हमास के आतंकियों ने सात अक्टूबर को भीषण हमला किया था, जिसके बाद युद्ध शुरू हो गया था. मस्क और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कुछ पीड़ितों के घरों का दौरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >