Israel Hamas War : गाजा सीमा पर इजराइली टैंक तैनात, वीडियो में देखें सेना की तैयारी

Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच जंग 13वें दिन भी जारी है. इस बीच आपको बता दें कि गाजा के अल-अहली अस्पताल पर हमले में पांच सौ लोगों की मौत से दुनिया स्तब्ध है. इसको लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है. वीडियो में देखें इजराइली सेना की तैयारी

Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच युद्ध तेरहवें दिन भी जारी है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जो गाजा पट्टी का है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दक्षिण इजराइल में गाजा सीमा पर टैंकों और सैनिकों की भारी जमावड़ा है. यह वीडियो एक मिनट दो सेकंड का है. वीडियो में कुछ आवाजें आ रहीं हैं जो धमाके की है. वीडियो में जो टैंक नजर आ रहे हैं उसमें इजराइल के झंडे लहरा रहे हैं और सैनिक उसके इर्द-गिर्द चहलकदमी कर रहे हैं. आपको बता दें कि इजरायल की सेना ने गाजा सिटी में रहने वाले करीब 10 लाख लोगों को वहां से चले जाने का गत शुक्रवार को निर्देश दिया था जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया. इस आदेश के बाद क्षेत्र में इजरायल की ओर से जमीनी कार्रवाई किये जाने की आशंका तेज हो गयी है. खबर के अनुसार, इजरायल के आदेश के बाद लोगों ने उत्तरी हिस्से को खाली कर दक्षिण की ओर भागना शुरू कर दिया. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पूरे इलाके को खाली करना आसान नहीं है.

इस बीच आपको बता दें कि अमेरिका ने अस्पताल के धमाके को लेकर कुछ आंकलन लगाया है जिससे ये जानकारी सामने आई है कि गत मंगलवार को गाजा के अस्पताल पर हुए हमले के लिए इजराइल जिम्मेदार नहीं है. यह आकलन खुफिया जानकारी, मिसाइल गतिविधि, उपग्रह से ली गई तस्वीरों, संचार सामग्री और ‘ओपन सोर्स सूचना’ के आधार पर किया गया है. व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है.

इजराइल गाजा के लोगों के कष्ट कम कर सकता है

इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी इजराइल यात्रा के बाद कहा कि इजराइल बेहद पीड़ित रहा है लेकिन उसे गाजा में उन लोगों के कष्टों को दूर करने के अवसर तलाशने की जरूरत है. बाइडन ने इजराइल से वापस होते वक्त मीडिया से बात की और कहा कि इजराइल को बेहद पीड़ित रहा है. लेकिन सच्चाई ये है कि अगर उसे उन लोगों के कष्टों को दूर करने का अवसर मिले तो उसे उनकी मदद जरूर करनी चाहिए. यदि इजराइल ऐसा नहीं करता है तो इसके लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है, जो अनुचित हो सकता है.

मिस्र गाजा सीमा खोलने पर सहमत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति गाजा पट्टी के लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के वास्ते 20 ट्रकों को अनुमति देने के लिए गाजा में अपनी सीमा को खोलने पर सहमत हो गए हैं. बाइडन ने कहा कि उन्होंने इजराइल की अपनी यात्रा के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात की, जहां देश के नेता मानवीय सहायता की अनुमति देने पर सहमत हुए. आपको बता दें कि सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी को सील कर दिया था और यहां के 23 लाख लोगों के लिए भोजन, पानी, दवा और ईंधन की आपूर्ति को रोक दिया.

Also Read: Israel Hamas War : अस्पताल में 500 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ? देखें भयावह तस्वीरें

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर किया वीटो

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव को वीटो कर दिया, जिसमें इजराइल पर हसास के हमलों, नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा करने और गाजा में फिलीस्तीनियों को मानवीय मदद पहुंचाने का आग्रह किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >