Israel-Hamas war: इजराइली सेना ने हिज्बुल्ला के ठिकानों कुछ इस तरह किया हमला, देखें वीडियो

1 / 1
Israel-Hamas war: इजराइली सेना ने हिज्बुल्ला के ठिकानों कुछ इस तरह किया हमला, देखें वीडियो
फुल स्क्रीन में देखें

Smoke rises from an Israeli airstrike in Rafah, Gaza Strip, Thursday, Oct. 26, 2023. (AP/pti Photo)(AP10_26_2023_000367A)

Israel-Hamas war : इजराइल और हमास का युद्ध 25वें दिन में प्रवेश कर गया है. इस बीच खबर है कि इजराइली सेना ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला किया है जिसका वीडियो सामने आया है. यहां जानें Israel-Hamas war का ताजा अपडेट

इजराइल और हमास का युद्ध मंगलवार को यानी आज 25वें दिन में प्रवेश कर गया है. इस बीच इजराइल की ओर से कहा गया है कि हमास के हमले के दौरान बंधक बनाई गई महिला सैनिक को गाजा में उसके जमीनी अभियान के दौरान रिहा कराया गया है. इजराइल की सेना और इसके बख्तरबंद वाहन उत्तरी गाजा पट्टी के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच चुके हैं. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र और डॉक्टरों ने कहा कि अस्पतालों के नजदीक हवाई हमले किए गए हैं जहां हजारों घायलों के साथ ही हजारों फिलिस्तीनी नागरिकों ने शरण ले रखी है.

इजराइली सेना ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला किया है. इस हमले का वीडियो Israel Defense Forces ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है.

इससे पहले खबर आयी कि आतंकी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान पकड़ी गईं तीन महिला बंधकों को दिखाने के मकसद से एक वीडियो जारी किया है. महिलाओं में से एक ने संभवतः दबाव में बंधक संकट पर इजराइल की प्रतिक्रिया की आलोचना करते दिखी. आपको बता दें कि हमास के उग्रवादियों ने घातक हमले के दौरान लगभग 240 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया था.

इधर, इजराइली सेना ने सुरंगों को टारगेट करना शुरू कर दिया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हमास के खिलाफ युद्ध में सीजफायर नहीं होगा. पीएम नेतन्याहू ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद विदेशी मीडिया को संबोधित करते हुए उक्त बात कही. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इजरायली सेना की 7 अक्टूबर के हमलों के जवाब में हमास के खिलाफ अब तक की कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया.

नेतन्याहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीजफायर का मतलब हमास के सामने आत्मसमर्पण करने जैसा होगा. हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर 1,400 लोगों को मार डाला और 230 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया. युद्धविराम की घोषणा करना इजराइल से हमास के सामने आत्मसमर्पण करने जैसा होगा.

Also Read: PHOTOS: गाजा में जमीन कांपी, हमास के आतंकियों की खैर नहीं! बोले बेंजामिन नेतन्याहू- सेना पीछे नहीं हटेगी

इजराइली सेना की ओर से बताया गया है कि हमास द्वारा एक ऑपरेशन के बाद महिला सैनिक को कैद से रिहा करने का काम किया गया है. ओरी मेगिडिश को एक जमीनी ऑपरेशन के दौरान रिहा कराया गया है. उसकी मेडिकल जांच की गई है. वह ठीक हो रही है. इस बीच गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस युद्ध में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 8,300 से अधिक हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा में 14 लाख से अधिक लोग अपना घर छोड़कर भाग गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >