दक्षिणी लेबनान में घुसा इजरायल, हिज्बुल्लाह के खिलाफ IDF का ग्राउंड ऑपरेशन शुरू

Israel Ground Operation Lebanon: इजरायल ने आखिरकार हिज्बुल्लाह के खिलाफ एक्शन लेने के लिए लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया. 2 मार्च को हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइल अटैक किया था, जिसके बाद ईरान युद्ध के बीच इजरायल को एक और मोर्चा खोलना पड़ा.

Israel Ground Operation Lebanon: ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच इजरायल ने लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने आधिकारिक तौर पर दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के प्रमुख ठिकानों के खिलाफ ‘सीमित और लक्षित जमीनी अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है. इसे क्षेत्रीय तनाव में एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी माना जा रहा है. ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को हमला किया था, इसके जवाब में ईरान के प्रॉक्सी हिज्बुल्लाह ने 2 मार्च को अटैक किया. इजरायल को निशाना बनाते हुए उसने रॉकेट दागे, इसके बाद से इजरायली बलों ने लेबनान में दूसरा मोर्चा खोला. 

सोशल मीडिया एक्स पर इस अभियान की जानकारी दी. अपने बयान में IDF ने कहा कि यह कार्रवाई ‘फॉरवर्ड डिफेंस एरिया को मजबूत करने’ के उद्देश्य से की जा रही है. सेना के अनुसार यह शुरुआती चरण एक व्यापक रक्षात्मक अभियान का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य अग्रिम सुरक्षा व्यवस्था को स्थापित और मजबूत करना है. इसके तहत इलाके में मौजूद आतंकी ढांचे को नष्ट करना और सक्रिय आतंकियों को खत्म करना शामिल है.

टारगेटेड अटैक पर IDF फोकस

तैनाती के बारे में अधिक जानकारी देते हुए IDF के आधिकारिक अकाउंट ने बताया कि ‘91वीं डिवीजन की सेना’ ने निर्धारित रक्षा क्षेत्र का विस्तार करने के लिए केंद्रित जमीनी अभियान शुरू कर दिया है. सेना ने कहा कि इस रक्षा क्षेत्र का विस्तार खतरों को खत्म करने और उत्तरी इलाकों (इजरायल के) के निवासियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा परत बनाने के लिए जरूरी है.

बस्तियों की सुरक्षा करना प्रमुख उद्देश्य

जमीनी सैनिकों के प्रवेश से पहले युद्धक्षेत्र की तैयारी के लिए IDF ने बताया कि उसने तोपखाने और वायुसेना की मदद से इलाके में कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए. ये अभियान 146वीं डिवीजन के साथ मिलकर चलाए जा रहे हैं और इनका मुख्य उद्देश्य गैलीली क्षेत्र की बस्तियों की सुरक्षा करना है. इजराइली सेना ने यह भी कहा कि वह इजराइल के नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगी और दक्षिणी लेबनान में अभियान जारी रहेगा.

रात में शुरू हुआ ऑपरेशन

हिब्रू भाषा में किए गए पोस्ट के साथ कई दृश्य भी साझा किए गए, जिनमें नाइट विजन फुटेज और हाई-कॉन्ट्रास्ट तस्वीरें शामिल हैं. इन तस्वीरों में IDF के सैनिकों को घने लेबनानी इलाके में हरे थर्मल रंग के बीच आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है. सुरक्षा कारणों से सैनिकों के चेहरे धुंधले किए गए हैं.

एक तस्वीर में एक सैनिक किसी इमारत के अंदर हेडलैम्प की रोशनी में तारों या उपकरणों की जांच करता हुआ दिखाई देता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मिशन का उद्देश्य आतंकी ढांचे को ढूंढकर खत्म करना है. IDF ने कहा कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर हिज्बुल्लाह संगठन के उस फैसले के जवाब में है, जिसमें उसने अभियान में शामिल होकर ईरान समर्थित नेटवर्क के तहत काम करना शुरू किया.

इजरायल ने लेबनान सरकार ने एक्शन की मांग की थी

लेबनान के हिज्बुल्लाह और इजरायली के बीच 1980 से लेकर अब तक लड़ाई चल रही है. 2024 में पेजर हमला करके इजरायल ने इस गुट के कई लड़ाकों का सफाया किया था. 2026 के इस ताजा संघर्ष में इजरायल ने 12 मार्च को लेबनान सरकार से मांग की थी कि वह हिज्बुल्लाह के खिलाफ ऐक्शन ले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इजरायल ने कहा था कि कोई एक्शन न लेकर लेबनान सरकार आग से खेल रही है. अब इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी इलाके से घुसकर खुद ही अभियान शुरू कर दिया है.

इजरायली हमलों से तबाह हो रहा लेबनान

इजरायली बलों के इस ऐक्शन की उम्मीद काफी समय से जताई जा रही थी. आरएफईआरएल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मार्च को हिज्बुल्लाह के अटैक के बाद से आईडीएफ की कार्रवाइयों में अब तक 630 से ज्यादा लेबनानी नागरिक मारे गए हैं, जबकि 1500 से ज्यादा घायल हुए हैं, वहीं 80 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. लेबनान में मारे गए ज्यादातर नागरिकों में बच्चे हैं. लेकिन इजरायल हमला करने से पीछे नहीं हट रहा है. उसका कहना है कि ईरान और हिज्बुल्लाह का मकसद हमारा अस्तित्व खत्म करना है, हम 24 घंटे हमले का शिकार हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:- ट्रंप बोले- ईरान युद्ध के बाद क्यूबा का नंबर… अटैक होगा या पीस डील से बनेगी बात? 

ये भी पढ़ें:- यूएई में 19 भारतीयों समेत 35 लोग गिरफ्तार, युद्ध के बीच फर्जी वीडियो पोस्ट करने का आरोप

हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने अब तक 800 से ज्यादा हमले किए हैं. इनमें कई सीनियर लड़ाके भी मारे गए हैं. अब इजरायल सीधा मैदान में उतर गया है. ऐसे में ईरान के साथ-साथ यह मोर्चा खुलना जंग के जल्द समाप्त होने की उम्मीद से कहीं दूर है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >