इजरायल ने मार गिराया हिज्बुल्लाह का इंजीनियर मास्टरमाइंड, चलती कार को धमाके से उड़ाया, Video

Israel eliminates Hezbollah leader Ali Dawood Amich: इजरायली सेना IDF ने लेबनान में एक चलती कार पर बमबारी करके हिजबुल्लाह नेता अली दाऊद अमीच को खत्म कर दिया. इजरायल का आरोप है कि वह IDF सैनिकों के खिलाफ हमलों को आगे बढ़ाने में लगा हुआ था. वह अल-द्वेइर क्षेत्र में आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश भी कर रहा था.

Israel eliminates Hezbollah leader Ali Dawood Amich: ईरान से बढ़े तनाव के बीच इजरायल ने एक बड़ी कार्रवाई की है. इजरायली सेना ने रविवार को हिज़्बुल्लाह के आतंकी अली दाऊद अमीच को निशाना बनाकर मार गिराया. वह हिज्बुल्लाह के इंजीनियरिंग विभाग की एक शाखा का प्रमुख था. आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेज) ने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर की है. आईडीएफ के अनुसार, यह आतंकी दक्षिणी लेबनान के अल-दुवैर क्षेत्र में हिज्बुल्लाह के लिए सैन्य ढांचे को फिर से बहाल करने की कोशिश कर रहा था. वह आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ आतंकी साजिशों को आगे बढ़ा रहा था.

इजरायली सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अली दाऊद अमिच को समाप्त कर दिया गया है. वह हिज्बुल्लाह के इंजीनियरिंग विभाग में एक ब्रांच हेड के तौर पर काम कर रहा था. वह अल-द्वेइर क्षेत्र में आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने और IDF सैनिकों के खिलाफ हमलों को आगे बढ़ाने में लगा हुआ था. इस आतंकी की गतिविधियां इजरायल और लेबनान के बीच बनी समझ के उल्लंघन के समान थीं.’

इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच 27 नवंबर 2024 से संघर्ष विराम लागू है. हालांकि, इसके बावजूद इजरायल हिज्बुल्लाह से खतरे का हवाला देते हुए लेबनान में कार्रवाई जारी रखे हुए है. इजरायली सेना ने लेबनानी सीमा के पास पांच प्रमुख स्थानों पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी है. दोनों के बीच 7 अक्टूबर 2023 को हमास की कार्रवाई के बाद संघर्ष भड़का था.

इस ताजा हमले पर इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा कि मजरात अब्बूदिये क्षेत्र में की गई कार्रवाई में हिज्बुल्लाह के इंजीनियरिंग काम में इस्तेमाल हो रहे कई वाहनों को निशाना बनाया गया. सेना का आरोप है कि इन बुलडोजरों का उपयोग आतंकी ढांचे को फिर से तैयार करने में किया जा रहा था. लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, मरजेयौन जिले के राब थलातीन कस्बे में इजरायली बलों ने सुबह के समय घुसपैठ की और दो मकानों को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया, जिससे आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हुए.

रविवार को दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायल ने कार्रवाई की. इन हवाई हमलों में कई मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचने की खबर है. इजरायली और लेबनानी सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया कि कुछ खेतों पर कथित रूप से जहरीले पदार्थों का छिड़काव किया गया. ऐता अल-शाब नगर पालिका के हवाले से खबर दी गई कि अल-हिमा इलाके के बाहरी हिस्सों में दो कृषि विमानों ने उड़ान भरकर पेड़ों और खेतों पर कथित रूप से जहरीले पदार्थों का छिड़काव किया.

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश चुनाव में कड़ी नजर रखेगा भारत, मोहम्मद यूनुस ने भेजा निमंत्रण, ऑब्जर्वर भेजेगी भारतीय सरकार

ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट में डर से US का फायदा, ट्रंप ने सऊदी-इजरायल को बेच दिए 16 अरब डॉलर के हथियार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >