Israel Air Strikes In Iran : ईरान के न्यूक्लियर साइट पर इजराइल का सटीक निशाना, देखें वीडियो

Israel Air Strikes In Iran : ईरान में रातभर हुए हवाई हमलों में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तीन बड़े अफसर मारे गए. इस बीच, ईरान ने मध्य इजराइल पर पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे तेल अवीव और आसपास के कई इलाकों में सायरन बजने लगे. अमेरिका अब खुलकर इजराइल के समर्थन में आ गया है.

Israel Air Strikes In Iran : इजराइली वायुसेना ने जंग की शुरुआत के बाद से दूसरी बार ईरान के इस्फ़हान न्यूक्लियर साइट पर बमबारी की, जबकि ईरान ने रात भर में मध्य इजराइल पर 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इजराइली सेना के अनुसार, रात भर के हमलों में लगभग 50 IAF लड़ाकू जेट शामिल थे, जिन्होंने ईरान में दर्जनों टारगेट पर 150 गोला-बारूद गिराए. इनमें इस्फ़हान परमाणु सुविधा और चार प्राइम्ड मिसाइल लांचर शामिल थे. इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि इस्फ़हान न्यूक्लियर साइट पर हमले, जिसे इजराइल ने 13 जून को निशाना बनाया था, का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को और अधिक नुकसान पहुंचाना था. IDF की ओर से हमले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है. देखें वीडियो.

इजराइली सेना ने क्या कहा

इजराइली सेना ने कहा कि उसने इस सप्ताह के शुरू में तेहरान में कई ऐसी जगहों पर हमले करने के बाद ईरान की सेंट्रीफ्यूज प्रोडक्शन कैपेबिलिटी को काफी नुकसान पहुंचाया है. ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि ताजा हमलों के बाद इस्फ़हान साइट से खतरनाक पदार्थों का कोई रिसाव नहीं हुआ है. आईडीएफ ने बताया कि रात में किए गए हमलों में उन ट्रकों को निशाना बनाया गया जो इजराइल पर ड्रोन छोड़ने के लिए इस्तेमाल होते थे. इसके अलावा, मिसाइलों को रखने और छोड़ने वाली जगहों, ईरान के राडार और हवाई सुरक्षा सिस्टम पर भी हमला किया गया.

यह भी पढ़ें : America Air Strikes In Iran : ईरान–इजराइल की जंग में कूदा अमेरिका, तीन न्यूक्लियर साइट्स पर किया एयर स्ट्राइक

ईरान पर अमेरिका का हमला

ईरान और इजराइल के बीच चल रही जंग में अब अमेरिका ने भी खुलकर दखल दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख परमाणु साइट्स – फोर्डो, नतांज और इस्फहान – पर सफलतापूर्वक हवाई हमले किए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >