ईरान युद्ध : IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला

US-Iran War : ईरान में जारी युद्ध के बीच IRGC द्वारा दी गई धमकी, इस युद्ध को बहुत ही खतरनाक मोड़ पर लेकर जा रही है, जिससे पूरी दुनिया पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. अगर यह धमकी सच साबित हुई तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी. UAE के दुबई और अबूधाबी में कंपनियों के बड़े यूनिट्‌स हैं.

US-Iran War : ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी जंग अब बहुत ही खतरनाक दौर में प्रवेश करता दिख रहा है, जिसका प्रभाव पूरी दुनिया को हिलाकर रख देगा. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को कहा है कि 1 अप्रैल से वेस्ट एशिया में अमेरिकी कंपनियों को टारगेट किया जाएगा. इन कंपनियों में 18 नाम हैं, जिनमें माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल, एप्पल जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं.

ईरानी नेताओं की मौत के बदले में होगी कंपनियों पर कार्रवाई

IRGC ने मंगलवार को यह कहा कि अगर टारगेटेड हत्याओं में और ईरानी नेता मारे गए, तो 1 अप्रैल से मिडिल ईस्ट में सिर्फ मिलिट्री बेस पर काम करने वाली कंपनियों पर ही नहीं, बल्कि अमेरिकी कंपनियों को भी टारगेट किया जाएगा. IRGC ने अपनी धमकी में 18 कंपनियों को लिस्टेड किया है, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल और टेस्ला जैसी कंपनियां शामिल हैं.

जारी की गई कंपनियों की लिस्ट:

  • सिस्को
  • HP
  • इंटेल
  • ओरेकल
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • एप्पल
  • गूगल
  • मेटा
  • IBM
  • डेल
  • पैलेंटिर
  • एनवीडिया
  • GP मॉर्गन
  • टेस्ला
  • GE

तेहरान टाइम्स ने हमले का समय भी जारी किया

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार आईआरजीसी ने यह कहा है कि लिस्टेड अमेरिकी कंपनियों को ईरान में की गई आतंकी घटनाओं के बदले में अपनी मिडिल ईस्ट की यूनिट्‌स के खत्म होने का इंतजार करना चाहिए. तेहरान टाइम्स के अनुसार यह हमला वहां के समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार यह लगभग 10 :30 बजे होगा. आईआरजीसी ने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपनी जान बचाने के लिए अपने काम की जगह को छोड़ दें. गौर करने वाली बात यह है कि IRGC ने पहले भी ऐसी ही धमकियां दी थीं, लेकिन इस बार एक डेडलाइन देकर उसने अपनी चेतावनी को ज्यादा खतरनाक बना दिया है.

ये भी पढ़ें : क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर ईरान का कड़ा संदेश

महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >