Iran vs Israel: ईरान और इजराइल में कौन है अधिक दमदार? किसके शस्त्रागार में ज्यादा है मिसाइलों की संख्या

Iran vs Israel: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा है. दोनों ओर से हमला जारी है. ईरान के पास मिसाइलों का बड़ा जखीरा है, उसके सैनिकों की संख्या भी इजराइल से अधिक है. इधर, इजराइल मीडिया ईस्ट का एक ताकतवर देश है. उसकी मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम बेमिसाल है. अपने आधुनिक हथियार और उच्च तकनीक के दम पर वो किसी भी युद्ध का रुख बदलने की ताकत रखता है.

Iran vs Israel: मिडिल ईस्ट के दो देशों में चरम पर तनाव है. दो देशों के बीच पूर्ण युद्ध के हालात हैं. इजराइल और ईरान के बीच मिसाइलों से हमला जारी है. शुक्रवार को इजराइल के ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल की जमीन पर अपने मिसाइलों से हमला किया. धन और जन की क्षति दोनों देशों को हो रही है. इस बीच एक सवाल उठ रहा है कि मिडिल ईस्ट के इन दोनों दिग्गजों में ज्यादा ताकतवर कौन है. किसकी सेना अत्याधुनिक है और मिसाइलों की संख्या किसके पास ज्यादा है. अगर दोनों देशों में पूर्ण युद्ध होता है तो कौन किस पर भारी पड़ेगा.

मिलिट्री रैंकिंग किसकी ज्यादा है

देशों देशों के सैन्य साजो सामान, युद्ध की क्षमता देखें तो कुछ मामलों में इजराइल ईरान से काफी आगे तो कुछ चीजों में इजराइल ईरान से काफी पीछे हैं. ग्लोबल फायर पॉवर के आंकड़ों के मुताबिक मिलिट्री रैंकिंग में ईरान 14वें और इजरायल 17वें नंबर आता है. हालांकि इजरायल अपने आधुनिक हथियारों के दम पर मिडिल ईस्ट में बहुत बड़ी ताकत के रूप में दखल रखता है. इजराइल के पास अत्याधुनिक तकनीक है, विनाशकारी हथियार हैं. वहीं ईरान की जनसंख्या इजराइल के 10 गुना ज्यादा है. एक नजर डालते हैं दोनों देशों की ताकत और कमजोरी के बारे में.

ईरान की जनसंख्या इजराइल से काफी ज्यादा

मिडिल ईस्ट के दोनों देश इजराइल और ईरान की जनसंख्या में काफी अंतर है. ईरान की जनसंख्या इजराइल की अपेक्षा 10 गुना से ज्यादा है. इजराइल की कुल आबादी 90 लाख के आसपास है. जबकि ईरान की जनसंख्या करीब 9 करोड़ के आसपास है. इसके अलावा ईरान का क्षेत्रफल भी इजराइल से काफी ज्यादा है. ईरान का क्षेत्रफल 16,30,848 वर्ग किलोमीटर है. जबकि इजराइल का क्षेत्रफल 22,000 स्क्वायर किलोमीटर है.

किसकी सेना है ज्यादा बड़ी

ईरान और इजराइल मिडिल ईस्ट के दो ताकतवर देश हैं. दोनों के पास अपनी सेना है, जो हर मोर्चे पर लड़ने को तैयार रहती है. बात करें ईरान की तो उसकी सेना कई भागों में विभाजित है. ईरान के पास सशस्त्र बल, रिवोल्यूशनरी गार्ड और साइबर फोर्स की बड़ी टीम मौजूद है. ईरान की रेगुलर आर्मी में 6 लाख जवान हैं. जबकि, रिवोल्यूशनरी फोर्स में 2 लाख जवान तैनात हैं. वहीं दूसरी तरफ इजराइल के पास 1.70 लाख सक्रिय सैनिक हैं. इसके अलावा उसके पास 4.5 लाख रिजर्व सैनिक हैं. इसके अलावा अर्धसैनिक बलों की संख्या 35000 है.

नौसेना किसकी ज्यादा मजबूत है

ईरान और इजरायल किसी के पास भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है. लेकिन अगर नौसेना की बात करें तो ईरान के पास 101 नौसैनिक एसेट्स हैं. जबकि इजरायल के पास ये 67 है. ईरान के पास सात फ्रिगेट हैं. जबकि इजरायल के पास एक भी नहीं है. ईरान के पास 19 सबमरीन हैं. जबकि इजरायल के पास 5 सबमरीन हैं. यहां ईरान का पलड़ा भारी दिख रहा है.

एयर डिफेंस सिस्टम

ईरान से युद्ध की हालत में इजराइल का डिफेंस सिस्टम ज्यादा कारगर और मजबूत है. इजराइल के आयरन डोम एयर डिफेंस हमेशा से सुर्खियों में रहा है. हमास के रॉकेट हमलों को रोकने में आयरन डोम काफी कारगर साबित हुआ था. इसके अलावा डेविड स्लिंग मीडियम रेंज मिसाइल सिस्टम, एरो 2 और 3 लॉन्ग रेंज एंटी बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर है. जबकि ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम काफी कमजोर है. इसके अलावा बीते दिनों के इजराइली हमलों में ईरान का डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया है.

ईरान और इजरायल के पास कितनी मिसाइलें हैं

ईरान काफी समय से अपने मिसाइल सिस्टम पर काम कर रहा है. उसके पास मिसाइलों को बड़ा जखीरा है. इसमें क्रूज और बैलिस्टिक दोनों तरह की मिसाइल हैं. ईरान की शाहाब 3 मिसाइल की 2000 किलोमीटर रेंज है. वहीं फतेह 110 की 300 किलोमीटर रेंज है. इसे हाइपरसोनिक मिसाइल की श्रेणी रखा जाता है. जिसकी स्पीड 5 मैक है. इसके अलावा खायबर शेकान की 1450 किलोमीटर रेंज है. ईरान के पास लगभग 3000 मिसाइलों का जखीरा है. वहीं इजरायल के पास मिसाइलों की संख्या ईरान की अपेक्षा कम है. लेकिन, जो भी मिसाइल हैं वो काफी एडवांस हैं. जेरिको 3 ICBM न्यूक्लियर कैपेबल है और 4800 किलोमीटर की इसकी रेंज है. लोरा एयर लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल, जमीन और हवा दोनों से हमला कर सकती है. स्पाइस 2000, डेलिला और पाइथन सीरीज की गाइडेड मिसाइल भी इजरायल के पास हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >